• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

रेललिंक से जुड़ी कश्मीर घाटी

Writer D by Writer D
06/06/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge

PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कटरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने जम्मू-कश्मीर में कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई, जो कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच पहली ट्रेन सेवा है। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात देते हुए चिनाब रेल ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया। साथ में कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर रियासी जिले के कटरा में पीएम ने 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

चिनाब रेल ब्रिज और अंजी ब्रिज के शुरू होने से कश्मीर जाने वालों के लिए ट्रेनों का सफर सस्ता और आसान हो जाएगा। ब्रिज के उद्घाटन से पहले PM मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने ब्रिज के लिए काम करने वाले कामगारों से मुलाकात की। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कश्मीर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई।

साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने आज दोपहर करीब 12 बजे देश के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन कर दिया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन किया। साथ में कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास से जुड़ी परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। पीएम के दौरे से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी की।

चिनाब-अंजी ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग की खासियत

पीएम मोदी (PM Modi) आज 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) के पूरा होने के उपलक्ष्य में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले चिनाब आर्च ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इन दोनों को भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के प्रतीक माना जा रहा है। चिनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज (1,315 मीटर लंबा) है।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक और वापसी मार्ग पर 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के चलने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए यात्रा आरामदायक हो जाएगी। इसमें समय भी कम लगेगा। इस ब्रिज पर वंदे भारत से कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में अब महज 3 घंटे लगेंगे।

NH के चौड़ीकरण का काम भी होगा शुरू

पीएम मोदी (PM Modi) उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USRBL) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यूएसबीआरएल परियोजना 272 किलोमीटर लंबी है और इसमें 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं। इसे तैयार करने में 43,780 करोड़ रुपये की लागत आई है।

साथ ही वह नेशनल हाईवे-701 पर राफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके निर्माण में 1,952 करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा आएगा।

रियासी जिले में पहला मेडिकल कॉलेज

पीएम मोदी (PM Modi) श्रीनगर में नेशनल हाईवे-1 पर संग्राम जंक्शन और नेशनल हाईवे-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे। यह इंस्टीट्यूट रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज है। इसके बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में काफी फायदा होगा।

Tags: chinab railway bridgeJammu Newspm modivande bharat tain
Previous Post

ASHAs की पिंक ड्रेस ही है अब हेल्थ सिस्टम की पहचानः डीएम

Next Post

इस दिन होगी NEET PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
NEET-UG

इस दिन होगी NEET PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

यह भी पढ़ें

Property Seized

गैंग लीडर की 3.73 करोड़ रुपये की सम्पति कुर्क

20/06/2022
Bad smell

मुंह से आती है दुर्गंध, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

10/03/2024
Shahnaz Gill

बिग बॉस की कैटरीना कैफ शहनाज गिल का डांस वीडियो हुआ वायरल

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version