• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जय शाह ने बीसीसीआई सचिव पद से दिया इस्तीफा, अब शुरू करेंगे नई पारी

Writer D by Writer D
01/12/2024
in खेल
0
Jay Shah

Jay Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह Jay Shahपद इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत कर दी है। बता दें कि जय शाह इस साल अगस्त में आईसीसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। वह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष हैं। आईसीसी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

ICC अध्यक्ष के रूप में अपने पहले बयान में जय शाह Jay Shahने अपने कार्यकाल के लिए अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया, जिसमें लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करना है। साथ ही महिलाओं के खेल के विकास को और तेज करना शामिल है। शाह ने एक बयान में कहा कि मुझे ICC अध्यक्ष की भूमिका निभाने पर गर्व है और ICC निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि खेल के लिए यह एक रोमांचक समय है क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी करते हैं। दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम करते हैं। जय शाह ने कहा कि हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने की आवश्यकता के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। क्रिकेट में वैश्विक स्तर पर अपार संभावनाएं हैं, और मैं इन अवसरों को भुनाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ICC टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत, खेल जगत में छाया मातम

बता दें कि 2019 में शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में शामिल हुए और इसके सबसे कम उम्र के मानद सचिव बने। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और ICC की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

शाह अब ICC के अध्यक्ष के रूप में ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। बार्कले नवंबर 2020 से इस पद पर थे और शाह ने पिछले चार वर्षों में ICC की उपलब्धियों में उनके योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मैं पिछले चार वर्षों में भूमिका में उनके नेतृत्व और उस अवधि के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों के लिए ग्रेग बार्कले को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं वैश्विक मंच पर खेल की पहुंच और विकास का विस्तार करने के लिए ICC टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

Tags: BCCIcricket newsICCjay shah
Previous Post

ट्रंप ने नियुक्त किया एफ़बीआई का नया निदेशक, भारतीय मूल के इस शख्स को दी ये जिम्मेदारी

Next Post

किसान आंदोलन 2.0 का आगाज, 6 दिसंबर को पैदल दिल्ली कूच करेंगे किसान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Farmers

किसान आंदोलन 2.0 का आगाज, 6 दिसंबर को पैदल दिल्ली कूच करेंगे किसान

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी Stuart Broad returns to England team

इंग्लैंड टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी, टीम किया में चार बदलाव

12/02/2021
Border 2

‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से…’, ‘Border 2’ में दिलजीत की एंट्री

06/09/2024
Yogi government

योगी सरकार करेगी नदी में मिली बच्ची ‘गंगा’ का पालन पोषण

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version