• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन 2.0 का आगाज, 6 दिसंबर को पैदल दिल्ली कूच करेंगे किसान

Writer D by Writer D
01/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान (Farmers) 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे, लेकिन ट्रैक्टर ट्रोलियां आगे ले जाने की इजाजत ना होने के मद्देनजर किसानों ने ऐलान किया है कि इस बार वो ट्रैक्टर ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे बल्कि पैदल ही अलग-अलग जत्थों में दिल्ली की और 6 दिसंबर को रवाना होंगे और दिल्ली पहुंच कर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

किसान आंदोलन 2.0 (Farmers Andolan 2.0) को शुरू हुए लगभग 9 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। ऐसे में किसान पंजाब- हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के बाद अब किसानों ने दिल्ली कूच करने का निर्णय ले लिया है।

‘दिल्ली चलो’ मार्च

प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। इसी के बाद अब केएमएम नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, लंबे इंतजार के बाद, उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। पंढेर ने कहा कि किसान रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यात्रा करेंगे। पंढेर ने उम्मीद जताई कि हरियाणा सरकार भी किसानों की मदद करेगी। किसानों का पहला चरण अंबाला के जग्गी गांव में होगा।

क्या है किसानों (Farmers) की मांग?

किसानों (Farmers) का कहना है कि सरकार उन से बात नहीं कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार से फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। किसान लीडर नेकहा, हम शांति से बैठ कर पिछले 9 महीने से सरकार से बात करने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसके बाद हमारे पास अब कोई ऑप्शन नहीं बचा है, लेकिन अब हम दिल्ली जाएंगे।

जय शाह ने बीसीसीआई सचिव पद से दिया इस्तीफा, अब शुरू करेंगे नई पारी

भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के तेजवीर सिंह ने कहा कि वो 280 दिनों से दो सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र ने 18 फरवरी से उनके साथ कोई बातचीत नहीं की है। इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच 18 फरवरी को बातचीत हुई थी। सरकार ने प्रस्ताव सामने रखा था कि सरकारी एजेंसियां ​​​​एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास की फसलें पांच सालों के लिए खरीदेंगी, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Tags: delhi newsFarmers Andolan 2.0National news
Previous Post

जय शाह ने बीसीसीआई सचिव पद से दिया इस्तीफा, अब शुरू करेंगे नई पारी

Next Post

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
keshav maurya

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

CM Yogi

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव: सीएम योगी

31/03/2024
horific fire

APIP कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, करोड़ो का हुआ नुकसान

14/12/2020
corona

यूपी में बेकाबू होता कोरोना, 24 घंटे में मिले 14 हजार से ज्याद नए केस

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version