• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव: सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि एक ओर भाजपा और सहयोगी दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने को कार्य कर रही है। जबकि दूसरी ओर विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद, जातिवाद से सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम रहे हैं। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। मोदीजी की गारंटी पर देश को यकीन है।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में मेरठ-हापुड़ लोकसभा, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पहली रैली रही। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद प्रदेश व देश की तकदीर बदल दी और नए भारत का दर्शन कराया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का सम्मान किया है। इससे देश के किसान प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और आभार प्रकट करता है। आजादी के अमृत काल में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है।

दस वर्ष में कराया नए भारत का दर्शन

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर नए भारत का दर्शन कराया है। उत्तर प्रदेश के विकास की बाधाओं को दूर कराकर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को सबके सामने प्रस्तुत किया है। मेरठ भी प्रधानमंत्री का आभारी है। मेरठ में विकास की इतनी सारी सौगात दी है। डीएमई, खेल विश्वविद्यालय, ओडीओपी, रैपिड रेल के रूप में मेरठ की तस्वीर बदल दी है। किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। छपरौली की चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ। दस वर्ष के अंदर पूरे क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। सपा की सरकार के समय लोगों ने कर्फ्यू को झेला है। जब भी क्षेत्र जातिवाद के रूप में बंटा है तो लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है।

माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यह चुनाव मात्र चुनाव नहीं है, बल्कि उन लोगों को सही जगह दिखाने का का समय है। जिन्होंने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है। फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। माफिया राज बनाम कानून के बीच का है। भ्रष्टाचार बनाम जीरो टोलरेंस के बीच का है। तुष्टिकरण बनाम सबका साथ, सबका विकास के बीच का है। स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार के बीच का है। जातिवाद बनाम गरीब कल्याण के बीच का है।

मोदीजी मात्र सपने नहीं बुनते

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि एक तरफ विकास को लेकर चलने वाली सरकार है और दूसरी षड्यंत्र करने वाले नापाक गठबंधन के लोग हैं। पूरे देश में आज एक ही आवाज है। हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा चाहिए। देश मोदी की गारंटी पर काम करता है। मोदी की गारंटी का मतलब गरीबों के घर में रसोई घर में गैस सिलेंडर, राशन, पांच लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा कवर है। मोदी की गारंटी बोल रही है, फिर एक बार मोदी सरकार। यही तो मोदी की गारंटी है। जो कहते हैं, वह करके रहते हैं। नरेंद्र मोदीकी गारंटी पर यूपी को यकीन है, भारत को भरोसा है, क्योंकि पीएम मोदी मात्र सपने नहीं बुनते। मोदी ने जो कहा, करके दिखाया है, हकीकत बुनते हैं। इसलिए लोग बार-बार नरेंद्र मोदी को चुनते हैं।

यह अलंकरण आडवाणी के ”राष्ट्र प्रथम” की भावना का सम्मान है : सीएम योगी

मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा और सहयोगी दलों को फिर से उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आए हैं।

Tags: cm yogilok sabha election 2024merrut newsup newsYogi News
Previous Post

यह अलंकरण आडवाणी के ”राष्ट्र प्रथम” की भावना का सम्मान है : सीएम योगी

Next Post

पहली अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का होगा आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Communicable Diseases

पहली अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का होगा आगाज

यह भी पढ़ें

elephant

इंसान के साथ संघर्ष के कारण दुनिया में सबसे अधिक हाथियों की मौत श्रीलंका में

13/12/2020
Maa Gauri

आज दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की पूजा, जानें ​विधि एवं आरती

29/03/2023
kamal patel

कोई अन्नदाता छूटे ना, सभी को मिलें बीमा क्लेम : कमल पटेल

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version