• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई : जया पाल

Writer D by Writer D
13/04/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Jaya Pal

Jaya Pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूपी में न देर है और न अंधेर। उमेश पाल और उसके दो गनर को दिनदहाड़े मौत की नींद सुलाने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर (Encounter) पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल (Jaya Pal) ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई है।

प्रयागराज में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए जया पाल (Jaya Pal) ने दोनों हाथ जोड़कर सीएम योगी (CM Yogi) का बार-बार आभार जताते हुए कहा कि बाबा मेरे लिए पिता समान हैं। उन्होंने हमें अच्छे से न्याय दिलाया है। पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए आभार, प्रशासन मुझे न्याय दिला रहा है। उमेश पाल की मां शांति पाल को जैसे ही उनके बेटे के कातिलों के एनकाउंटर की खबर मिली वो भावुक हो गई। शांति पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश के पुलिस विभाग पर मुझे पहले से भरोसा था। अतीक के बेटे असद और गुलाम का एनकाउंटर उनके बेटे उमेश के लिए शुरुआती श्रद्धांजली है।

असद के एनकाउंटर पर अतीक ने कहा “सब मेरी वजह से हुआ“

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने भी दोनों की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल शाम 5 बजे से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड दी है।

माफिया का हुआ अंत तो टॉप ट्रेंड हुआ #मिट्टी-में-मिला-दूंगा

एक जमाने तक जिस माफिया का खौफ इतना था कि लोग उसके सामने ऊंची आवाज में बोलने से घबराते थे, आज कोर्ट से बाहर निकलते ही उसी माफिया पर वकीलों ने जूते चप्पल फेंके। कोर्ट परिसर में ’अतीक अहमद मुर्दाबाद, उमेश पाल अमर रहें’, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पेशी के बाद नैनी जेल पहुंचे अतीक अहमद ने बेटे असद के एनकाउंटर पर अपना गुनाह कुबूल करते हुए कहा कि सब मेरी वजह से हुआ है।

पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से पंजाब में गिराए गए असलहे मंगाता था अतीक

सीजेम कोर्ट प्रयागराज में आज पुलिस रिमांड पेपर की कॉपी से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिमांड पेपर की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि अतीक और उसका गैंग पकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते आने वाले हथियारों को खरीदकर अपना खौफ का साम्राज्य मजबूत करता था। रिमांड में लेकर पुलिस अतीक और अशरफ से उसके इस पाकिस्तान कनेक्शन पर भी पूछताछ करेगी जिससे इस माफिया के अपराध तंत्र की और परतें खुलेगी और उससे उसके अपराध तंत्र पर पुलिस और शिकंजा कस सकेगी।

Previous Post

ममता बनर्जी ने किया शंख के आकार के बने धनधान्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन

Next Post

अखलाक की बेटी से होना था असद का निकाह

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Asad Ahmed

अखलाक की बेटी से होना था असद का निकाह

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

फर्जी आधार कार्डो के साथ दो गिरफ्तार

04/05/2023
UP ATS

ATS प्री-एक्टिवेटिड सिम मामले में बंगाल में गिरफ्तार चीनी नागरिक को लायेगी लखनऊ

03/07/2021
BVA candidates joined BJP before voting

वोटिंग से पहले बहुजन विकास अघाड़ी के साथ हो गया ‘खेला’, BJP में शामिल हुए BVA उम्मीदवार

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version