• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया का हुआ अंत तो टॉप ट्रेंड हुआ #मिट्टी-में-मिला-दूंगा

Writer D by Writer D
13/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जिस माफिया को मिट्टी में मिलाने का प्रण लिया था, गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने उसे कर दिखाया। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा और उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी असद अहमद (Asad Encounter) और उसके प्रमुख शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।

एसटीएफ के इस एक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) का ये कथन याद आया तो लोग उनकी सराहना करने लगे। ट्विटर पर #मिट्टी-में-मिला-दूंगा ट्रेंड करने लगा। काफी समय तक यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने इसके माध्यम से माफिया के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया और सीएम योगी के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट एक लाइक व शेयर किया।

#मिट्टी-में-मिला-दूंगा पर देर शाम तक 23.5 हजार लोगों ने अपने रिएक्शन दिए, जबकि 58.8 हजार लोगों का इस हैशटैग पर इंगेजमेंट रहा तो वहीं 78.6 मिलियन (7.86 करोड़) लोगों तक इसकी पोटेंशियल रीच रही।

ये हैशटैग भी होने लगे वायरल

असद और गुलाम का एनकाउंटर होने के बाद सोशल मीडिया पर कई अन्य हैशटैग भी तेजी से वायरल होने लगे। इनमें #एनकाउंटर, #अतीक अहमद, #यूपी पुलिस, #यूपीएसटीएफ, #गुड्डू मुस्लिम, #असद अहमद, #बाबा, #विकास दुबे जैसे हैशटैग पर लोगों ने खूब कमेंट किए।

इसमें जहां लोग यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना कर रहे थे तो अतीक अहमद के गुनाहों और उसके बेटे की करतूतों की चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी की अपराधियों और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की भी लोगों ने दिल से सराहना की।

वायरल हो गया ’मिट्टी में मिला दूंगा…’ का वीडियो

यही नहीं, उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) का ’मिट्टी में मिला दूंगा…’कहते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएम योगी विपक्ष के हमले का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इसमें कहा था कि अतीक अहमद के खिलाफ पीड़ित परिवारों ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया है। उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। फिर से कह रहा हूं, इसी हाउस में कह रहा हूं, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।

ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

असद और गुलाम की एनकाउंटर में मारे जाने की फोटोज के साथ भी लोगों ने ट्वीट किए। एक यूजर ने लिखा-मिट्टी में पड़ा हुआ माफिया का बेटा और शूटर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि योगी जी ने बोला था, हैवानों हिस्ट्रीशीटर को मिट्टी में मिला देंगे हम, पूरे देश में योगीराज मॉडल लागू किया जाए।

ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद, लोग बोले- ये है योगी का नया UP

एक अन्य यूजर ने लिखा कि चाहे कोई कितनी ही बैटिंग कर ले, ये महाराज जी की सरकार है माफिया को मिट्टी में मिलाना जानती है। डॉ. प्राची साध्वी ने लिखा, योगी का मतलब न्याय, योगी का मतलब सुरक्षा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि असद का एनकाउंटर उन लोगों के लिए एक सबक है जो उप्र में अपराध और हिंसा का रास्ता चुनना चाहते हैं।

Tags: asad encounterAtiq AhmedbabaencounterGuddu Muslimup policeup stfvikas dubeyYogi News
Previous Post

सपा ने निकाय चुनाव में परिवारवाद और जातिवाद को किया दरकिनार

Next Post

असली मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिये हो रहे हैं फर्जी एनकाउंटर: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

असली मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिये हो रहे हैं फर्जी एनकाउंटर: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Transfer

4 जिलों में नए DPRO, रतन कुमार बने लखनऊ के ADPRO

11/06/2021
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी बोली- नहीं जारी किया गया मेरे खिलाफ कोई वारंट

08/03/2022
Gas Fraud

LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम पर किया जा रहा है फ्रॉड, रहे सतर्क

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version