Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जेडीयू की स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम नीतीश कुमार समेत 30 नेता हैं शामिल, देखें लिस्ट

हम 10 नवंबर को जीत का जश्न मनाएंगे We will celebrate victory on 10 November

हम 10 नवंबर को जीत का जश्न मनाएंगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को चुनाव आयोग को सौंप दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां ने यह सूची आयोग को दी है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने इसे मीडिया को जारी किया।

यूपी में कोरोना रिकवरी रेट 89.37 फीसदी, 3.90 लाख लोग रोगमुक्त

जदयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अपने जिन राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रमुख नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया है, वे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करेंगे।

हाथरस केस : पुलिस के साथ रात में लखनऊ जाने से पीड़ित परिवार ने किया इंकार, अब सुबह होंगे रवाना

उपरोक्त दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा जदयू के स्टार प्रचारों में राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह ललन, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सह मंत्री संजय झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, सुनील कुमार, सांसद गिरिधारी यादव, सांसद विजय कुमार मांझी, छात्र जदयू प्रभारी व पूर्व एमएलसी प्रो. रणवीर नंदन, एमएलसी प्रो. गुलाम गौस, तनवीर अख्तर, कमर आलम, कुमुद वर्मा, मौलाना गुलाम रसौल बलियावी, महाबली सिंह, जितेन्द्र कुमार नीरज, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, सांसद रामनाथ ठाकुर व डा. आलोक कुमार सुमन, रणविजय कुमार सिंह, खालिद अनवर और राधाचरण साह जदयू के स्टार प्रचारक होंगे।

Exit mobile version