• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Jet airways फिर लौटेगी रनवे पर, हजारों को देगी रोजगार

Desk by Desk
20/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
jet airways

जेट एयरलाइन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| जेट एयरवेज एक बार फिर आसमान में उड़ने को तैयार है। दरअसल, भारी कर्ज में डूबी जेट को नया मालिक मिल गया है। जेट को कर्ज देने वाली कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ने लंदन की एसेट मैनेजमेंट कंपनी कालरॉक कैपिटल और संयुक्त अरब अमीरात के निवेशक मुरारी लाल जालान को नए निवेशक के रूप में चुना है।

इसके साथ ही लंबे समय से चला आ रहा जेट के भविष्य पर छाया अंधेरा छट गया है। जेट को फिर से उड़ने के ऐलान से विमानन उद्योग में रोजगार के बड़ी संख्या में नए अवसर पैदा होंगे क्योंकि हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होंगे। गौरतलब है कि बंद होते समय जेट में 9000 लोग कार्यरत थे जो अब करीब 4500 कर्मी ही बच गए हैं।

शेयर बाजार कोरोना के पहले वाले स्तर पर लौटे

विशेषज्ञों का कहना है कि जेट को फिर से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए बड़ी संख्या में नई नियुक्तियां करनी होगी। यह कोरोना के बाद सुस्त पड़े जॉब मार्केट में तेजी लाने का काम करेगा। जेट देश के साथ विदेश में उड़ान सेवा का संचालन करेगी तो नियुक्तियां हर स्तर पर की जाएंगी। जेट एयरवेज के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस प्रस्ताव पर ई-वोटिंग हुई जिसके बाद इसे मंजूरी दी गई। गौरतबल है कि बंद हो चुकी विमानन कंपनी को दो समूहों से प्रस्ताव मिले थे।

साल 219 में ये हुआ जेट के साथ

  • अप्रैल महीने में वित्तीय संकट गहराने के बाद जेट ने उड़ान बंद किया था
  • जून में एसबीआई की अगुवाई में बैंकों ने जेट एयरवेट को एनसीएलटी में ले गए
  • सितंबर में सिनर्जी ग्रुप ने बोली लगाने की कोशिश लेकिन सफल नहीं हो पाया

साल-2020

  • जनवरी में रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने जेट के लिए नई बोली मांगी
  • फरवरी में तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन सफल नहीं हुए
  • मार्च में रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने तीन माह के लिए बोली बढ़ाने का अनुरोध किया
  • अप्रैल में अगस्त 21 तक बोली लगाने की मंजूरी मिली
  • जुलाई में दो बोली लगाने वाले ने रिजोल्यूशन प्लान पेश किया
  • 17 अक्तूबर को ई-वोटिंग के जरिये रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी गई

इन पांच फैसलों ने जेट को अर्श से फर्श पर ला दिया

  • 2006 में खस्ताहाल एयर सहारा को 50 करोड़ डॉलर की रकम नगद देकर खरीदना
  • जेट को इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी सस्ती एयरलाइनों की चुनौती झेलनी पड़ी
  • नरेश गोयल की प्रबंधन शैली पर आरोप कि वह सारे फैसले खुद लेते थे
  • महंगा हवाई ईंधन और कमजोर रुपये ने नुकसान पहुंचाया
  • जेट एयरवेज एक रणनीतिक निवेशक ढूंढने में भी नाकाम रहा जो एयरलाइन में पैसा डालता रहे

ऐसे की कारोबार की शुरुआत

  • 1993 में चार बोइंग 737 विमानों के साथ पहली बार उड़ान सेवा शुरू की थी जेट
  • 2012 के आते-आते देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी बन गई
  • 112 विमान थे जेट के पास 17 अप्रैल, 2019 में जब उड़ान सेवा बंद हुई थी
Tags: .CoC. ncltinsolvencyJet Airlinejet airwaysKalrock CapitalMurari Jalannaresh goyalresolution planजेटजेट एयरलाइनजेट एयरवेजनरेश गोयलमुरारी लाल जालान
Previous Post

शेयर बाजार कोरोना के पहले वाले स्तर पर लौटे

Next Post

Covid 19: देश में कुल मामलों के 10 फीसदी से भी कम एक्टिव केसेस

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
वाराणसी में 68 नए कोरोना पॉजिटिव 68 new corona positives found in Varanasi

Covid 19: देश में कुल मामलों के 10 फीसदी से भी कम एक्टिव केसेस

यह भी पढ़ें

रामपुर उद्योग व्यापार मंडल

व्यापारियों की इच्छा मृत्यु पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मेरे रहते कैसे हो सकता सम्भव…

10/10/2020

प्रदेश की गोंड जाति को 13 जिलों में एसटी व 62 जिलों में एससी का दर्जा प्राप्त

15/11/2021
Spectacle Marks

नाक पर पड़ गए चश्मे के निशान, तो इन तरीकों से करें दूर

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version