• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कजरी तीज के दिन करें ये उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Writer D by Writer D
22/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kajari Teej

Kajari Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल सावन महीना समाप्त होने के बाद कजरी तीज (Kajari Teej) का व्रत पड़ता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुयोग वर पाने के लिए रखती हैं। कजरी तीज का व्रत निराजल रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती माता की विधिवत पूजा की जाती है। आमतौर पर रक्षा बंधन के तीसरे दिन और जन्माष्टमी के 5 दिन पहले कजरी तीज का व्रत पड़ता है। मान्यता है की कजरी तीज के दिन कुछ उपाय करने से विवाह से जुड़ी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। यही नहीं इस दिन श्रद्धा भाव से मां पार्वती का चिंतन-मनन करने से अखंड सौभाग्य का वरदान भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कजरी तीज के दिन मां पार्वती को प्रसन्न करने के कुछ उपाय-

कजरी तीज (Kajari Teej) उपाय

कजरी तीज (Kajari Teej) को बड़ीतीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्री पार्वती चालीसा का पाठ करने से कुंवारी कन्याओं की मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन की दिक्कतों को दूर करने और पति की सुरक्षा की कामना के लिए पार्वती माता को खीर का भोग लगाएं और सोलह शृंगार का समान चढ़ाएं। इस दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर और शिव पार्वती की जोड़े में पूजा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

विवाह से जुड़े उपाय

विवाह में अड़चने, देरी या दिक्कतों को दूर करने के लिए कजरी तीज (Kajari Teej) के दिन शिव-पार्वती की साथ में विधिवत पूजा करें और संभव हो तो व्रत भी रखें। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा। कजरी तीज व्रत की कथा सुनना पुण्यदायक माना जाता है। अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां लाने के लिए इस दिन शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें और पार्वती माता का श्रृंगार भी करें।

माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें

लाल पुष्प

फल

वस्त्र

कलावा

लाल बिंदी

हरी चूड़ियां

सिंदूर या लाल चंदन

लाल चुनरी

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

घी, दही, फूल, फल, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, गंगाजल, सफेद चंदन, काला तिल, कच्चा दूध, हरी मूंग दाल, शमी का पत्ता, कलावा आदि।

Tags: Kajari Teej 2024Kajari Teej dateKajari Teej muhurtKajari Teej puja
Previous Post

सुहागिनें आज मनाएंगी कजरी तीज, इस 1 काम के बिना नहीं होगा व्रत पूरा

Next Post

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना पहनें ऐसे कपड़े, भीग गईं तो हो सकती हैं असहज

Writer D

Writer D

Related Posts

Burnt Pan
फैशन/शैली

जली हुई कढ़ाही को चमका देगी घर में रखी ये चीज

13/03/2026
Milk
फैशन/शैली

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

13/03/2026
Tanning
Main Slider

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

13/03/2026
blackhead
फैशन/शैली

इन उपायो से ब्लैकहेड हो जाएंगे गायब, फेस करेगा ग्लो

13/03/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

13/03/2026
Next Post
Rainy Season

बारिश के मौसम में भूलकर भी ना पहनें ऐसे कपड़े, भीग गईं तो हो सकती हैं असहज

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

शिवराज बोले- ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट

09/03/2022
Amazon special offer on World Book Day

विश्व पुस्तक दिवस पर अमेजन लेकर आया है ये खास ऑफर

23/04/2021

अब अखिलेश यादव ने बताया JAM का मतलब- झूठ, अहंकार और महंगाई

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version