• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर हिंसा: पोस्टर लगते ही सरेंडर करने लगे उपद्रवी, अबतक 50 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर में हुई हिंसा (Kanpur Violence) को 5 दिन बीत चुके हैं। बीते शुक्रवार को परेड चौराहे पर हुई हिंसा में अभी तक पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे 40 संदिग्ध की तस्वीरें जारी की है। इसके बाद संदिग्ध खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच रहे हैं। सोमवार देर रात एक नाबालिग संदिग्ध ने सरेंडर किया।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पत्थरबाजी के संदिग्धों के पोस्टर चस्पा करने के बाद आरोपियों में पुलिस का खौफ दिख रहा है। सोमवार देर रात आरोपी नाबालिग युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया। कल जारी हुए पोस्टर में इसकी तस्वीर 13वें नंबर पर थी। पुलिस ने सोमवार शाम को नाबालिग के बड़े भाई और बहनोई को हिरासत में लिया था। फिर नाबालिग ने खुद ही सरेंडर कर दिया।

गौरतलब है कि 3 जून को नई सड़क इलाके में पत्थरबाजों ने चंद्रेश्वर हाता में पत्थरबाजी की। मामला जुमे की नमाज के बाद दुकानों को बंद कराने का था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान बंद कराने का विरोध किया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस पत्थरबाजी के दौरान न केवल आम नागरिक, बल्कि कई पुलिसवाले भी घायल हो गए।

“संभव” पोर्टल से नगर निकायों व ऊर्जा विभाग में हुई सुनवाई, दिनभर अधिकारियों ने किया निस्तारण

इसके बाद पुलिस ने कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया, लेकिन कई फरार हो गए। फिर पुलिस ने पत्थरबाजी के संदिग्धों के पोस्टर छापने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल 40 लोगों के पोस्टर जारी किए गए। पुलिस ने बाकायदा सीसीटीवी से छांट-छांटकर पत्थरबाजों की एक लिस्ट तैयार की। इनमें से 40 की फोटो पोस्टर बनाकर कानपुर की दीवारों पर चिपकाई गई।

अभी तक जो वीडियो सामने आए है, उससे लगता है कि कानपुर हिंसा में पत्थरबाजों ने जमीनी और हवाई हमले की पूरी तैयारी की थी। 3 जून को पत्थरबाजों ने जमीनी हमले के लिए ठेले का इंतजाम किया था। इन ठेलों पर बड़ी मात्रा में पत्थर रखे गए थे। इन्हीं से पत्थर उठाकर फेंके जा रहे थे।

इसके अलावा ऊंची इमारतों से भी पत्थर फेंककर हवाई हमले किए जा रहे थे। इमारतों की छतों पर बड़ी मात्रा में पत्थर इकट्ठा किए गए थे। पत्थरबाजों ने जिस चंद्रेश्वर हाता को टारगेट किया था, वहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि वो लोग यहां के हिंदू परिवारों को डराकर भगाने के लिए ऐसा कर रहे थे।

एकमुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए : एके शर्मा

हलांकि छतों से पत्थरबाजी की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले की अलग जांच शुरू की है। प्रशासन इस शिकायत के बाद विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर अवैध ऊंची इमारतों पर कार्रवाई का मन बना रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के धरपकड़ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के अभी और पोस्टर आएंगे।

Tags: kanpur newskanpur violence
Previous Post

07 जून राशिफल: इन जातकों की चमकने वाली है किस्मत

Next Post

लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
lalu yadav

लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

यह भी पढ़ें

Ambedkarnagar DM Samuel Paul

यूपी के इस डीएम के बिगड़े बोल, बाढ़ पीड़ितों से बोले- Zomato सर्विस नहीं चला रही सरकार…

14/10/2022
kitchen

वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए किचन का रंग

10/12/2021
UP Police SI Exam

साइकिल सवार को स्मैक बिक्री के आरोप में किया बंद, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना

15/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version