• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कपिल सिब्बल ने पार्टी पर उठाया सवाल, जल्द बुलाई जाए CWC की बैठक

सिब्बल ने कहा कि CWC में चर्चा हो कि लोग पार्टी छोड़कर क्यों हो जा रहे हैं। पार्टी के अंदर संवाद की जरूरत है।

Desk by Desk
29/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस में आंतरिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के मौजूदा हालात से खफा वरिष्ठ नेताओँ ने इसे लेकर फिर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने इसे लेकर जल्द कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की मांग की है। साथ ही, सिब्बल ने सवाल उठाया कि पार्टी में अध्यक्ष भी नहीं है। जब अध्यक्ष ही नहीं है तो फैसले कौन ले रहा है।

सिब्बल ने जताई नाराजगी

अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, कि लोगों के कांग्रेस छोड़ने पर खुद से सवाल है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद पार्टी छोड़कर चले गए। लोगों का पार्टी से जाना बंद नहीं हुआ तो पार्टी का भारी नुकसान होगा। मैं पार्टी का नुकसान होते नहीं देख सकता। मैं पार्टी के साथ हूं, किसी व्यक्ति के साथ नहीं।

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में चर्चा हो कि ऐसा क्यों हो रहा है। सोचना होगा कि कांग्रेस कैसे आगे बढ़े। पार्टी के अंदर संवाद की जरूरत है। आपसी बातचीत से मामले सुलझाए जाएं।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा की जारी की मार्कशीट, यहां मार्क्स करें चेक

सिब्बल ने कहा कि, मैंने कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। उन्होंने मजबूत विपक्ष की बात उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत होना होगा। अगर कांग्रेस कमजोर होगी तो विपक्ष भी कमजोर होगा। हम संसद में अपनी आवाज कैसे उठाएंगे।

जी-23 नेताओं के बारे में सिब्बल ने कहा कि, हम उनमें से नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर कहीं चले जाएंगे। हम मजबूत हैं। जो लोग पार्टी नेतृत्व के करीब थे उन्होंने ही पार्टी छोड़ी है और जिन्हें करीबी नहीं समझा जाता है वे अब भी उनके साथ डटे हुए हैं।

पंजाब पर जताई चिंता

सिब्बल ने पंजाब में सियासी अस्थिरता को लेकर भी चिंता जताई। एक सीमावर्ती राज्य में ऐसा होना ठीक नहीं है। इससे  पाकिस्तान और आईएसआई को फायदा मिलता है। हम पंजाब का इतिहास जानते हैं और अतिवादियों का उदय भी देख चुके हैं। कांग्रेस को एकजुट रहने की जरूरत है।

Tags: congresskapil sibalrahul gandhiSonia Gandhi
Previous Post

बिजली चोरी पड़ेगी महंगी, 4अक्तूबर से चलेगा चेकिंग महाअभियान

Next Post

नागालैंड में जरूरतमंद महिलाओं को हजारों सैनिटरी नैपकिन बाटेगा बफी

Desk

Desk

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post

नागालैंड में जरूरतमंद महिलाओं को हजारों सैनिटरी नैपकिन बाटेगा बफी

यह भी पढ़ें

जानें क्यों भोलेनाथ पर नहीं चढ़ाई जाती है तुलसी

27/07/2020
registration deadline extended

31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई पंजीकरण की अवधि

25/10/2020
Mallikarjun Kharge

खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है बीजेपी, सुरजेवाला का बड़ा आरोप

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version