Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करीना कपूर ख़ान घूमने निकलीं बेटे तैमूर के साथ, जल्द होने वाली है डिलीवरी

करीना कपूर ख़ान

करीना कपूर ख़ान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान और सैफ़ अली ख़ान अपने परिवार में नन्हे मेहमान के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। करीना की डिलीवरी को लेकर तमाम तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। मगर, इन ख़बरों के बीच शुक्रवार को करीना को उनके बांद्रा स्थित आवास के आस-पास बेटे तैमूर के साथ चहलकदमी करते हुए देखा गया। सैफ़ अली ख़ान भी वहां मौजूद थे।

मानवाधिकारों के संरक्षण से गरीबी और भेदभाव दूर होगा : वेंकैया नायडू

करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी, जिसके बाद से ही फैंस को ख़ुशख़बरी का इंतज़ार है। शुक्रवार सामने आयी तस्वीरों में करीना को एक ढीला गाउन पहने हुए देखा जा सकता है। करीना और सैफ़ ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान पिछले साल अगस्त में किया था। दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करके प्राइवेसी की गुज़ारिश भी की थी।

पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार : अशोक गहलोत

अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफ़ी एक्टिव रहीं। वो लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय हैं और उन्हें घूमते-घामते देखा जाता रहा है। करीना सोशल मीडिया में भी सक्रिय हैं। लगातार प्रेग्नेंसी के अपडेट दे रही हैं।

जिया खान के जन्मदिन पर जानें सूरज पंचोली को लिखे 6 पेज लंबे लेटर की कहानी

गुरुवार को भी जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में करीना के अस्पताल में एडमिट होने के कयास लगाये जा रहे थे, तब करीना इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ पोस्ट अपडेट कर रही थीं। करीना ने दीया मिर्ज़ा और वैभव रेखी को शादी के लिए शुभकामनाएं दीं और कुछ उत्पादों के लिए विज्ञापन भी पोस्ट किये थे। करीना दूसरी बार मां बनेंगी, जबकि सैफ़ चौथी बार पिता बनने वाले हैं।

मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

करीना ने शुक्रवार को एक फिलॉसोफिकल पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें कहा गया कि हम दूसरों से उम्मीद करते हैं कि वो हमें समझें, मगर हम दूसरों को समझने की कोशिश नहीं करते। करीना आमिर ख़ान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगी, जो इसी साल रिलीज़ हो सकती है।

सोशल साइंस का पेपर लीक, SBI के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, BSEB ने रद्द की परीक्षा

Exit mobile version