• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर इन बातों का रखें ध्यान

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी कल 23 जुलाई 2020 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागन महिलाएं श्रृंगार करके माता पार्वती की पूजा करती हैं, ताकि उनको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। हरियाली तीज के दिन महिलाएं एक जगह एकत्र होकर मेंहदी लगाती हैं, लोक गीत गाती हैं और झूला भी झूलती हैं। वहीं, उनके मायके से श्रृंगार के सामान, घेवर आदि आता है। शाम के समय सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करके माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना करती हैं। अखंड सौभाग्य के इस व्रत पर सुहागन महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, ताकि उनके व्रत किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बाते हैं —

  1. हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। यह उनके पति के दीर्घायु, सेहतमंद और खुशहाल होने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग का प्रयोग प्रमुखता से करती हैं।
  2. हरियाली तीज पर मायके वाले बेटी को साड़ी, श्रृंगार सामग्री, मिठाई, फल आदि भेजते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
  3. यह व्रत निर्जला होता है। व्रत में पानी नहीं पीते हैं। हालांकि गर्भवती और बीमार महिलाओं पर यह लागू नहीं होता।
  4. आज के दिन व्रत रहने वाली स्त्री को हरियाली तीज की व्रत कथा सुननी चाहिए। इससे व्रत पूर्ण माना जाता है।
  5. यह व्रत पति की लंबी आयु और उसकी खुशहाली के लिए होता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी से छल कपट या झूठ नहीं बोलना चाहिए।
  6. इस व्रत में सफेद और काले वस्त्रों का प्रयोग ​वर्जित माना गया है।
  7. इस दिन आपको तीज माता यानी माता पार्वती के गाने, कथा, कहानियां सुनना चाहिए।
  8. ऐसा भी प्रचलन है कि तीज के व्रत में सोना नहीं चाहिए। रात्रि में देवी माता का भजन कीर्तन करें।
  9. हिन्दू धर्म के कहा गया है कि व्यक्ति को मन, कर्म और वचन से शुद्ध होना चाहिए। अर्थात् किसी के बारे में बुरा न सोचें, गलत कार्य न करें और किसी के प्र​ति गलत भाषा का प्रयोग न करें।
  10. हरियाली अर्थात् प्रकृति। माता पार्वती प्रकृति का स्वरुप मानी गई हैं। ऐसे में व्रत रखने वालों को किसी भी प्रकार से प्रकृति या पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
Tags: hariyali teejHariyali Teej 2020 Dos And DontsHariyali Teej Vrat 2020Lifestyle and Relationshiplord shivaMata ParvatiSolah Shringar
Previous Post

रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं विद्या बालन

Next Post

जानें भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की कथा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Main Slider

CM योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार से दबोचकर यूपी लाई STF

31/03/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Next Post
praodsh vrat

जानें भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की कथा

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

24/09/2021
uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

21/03/2021
Job opportunities

बेरोजगार युवकों को गुमराह करने वाली फेक खबरें वायरल

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version