• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर द्वारा पूरे यात्रा मार्ग का वृहद सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने पर बल दिया, ताकि लाखों श्रद्धालुओं का विश्वास और उत्साह अक्षुण्ण रहे। मुख्यमंत्री ने खानपान की वस्तुओं को अपवित्र करने जैसी कुचेष्टा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिये।

उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा की शुचिता पर कोई आंच न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए, जिससे यात्रा का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जगह-जगह पंडाल, खानपान, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग में साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की जाए। पूरे कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए।

उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्राम स्थलों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) का यह दौरा और उनके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और पवित्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, गांव में पसरा मातम

Next Post

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख व सिंधी समाज का गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
Sikh and Sindhi community's anger erupted against illegal conversion

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख व सिंधी समाज का गुस्सा

यह भी पढ़ें

Jila Badar

डीएम ने 6 गुण्डे किए जिला बदर, 1 का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

01/11/2022
Shreya Ghoshal

श्रेया घोषाल का X अकाउंट हुआ हैक, इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फैंस से की ये खास अपील

01/03/2025
Uttarakhand Hospitals

उत्तराखंड में अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल

09/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version