• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बनाएं मिक्स वेज ग्रेवी, उंगलियां चाटने पर मजबूर

Writer D by Writer D
26/12/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
mix veg gravy

mix veg gravy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर में आमतौर पर कोई एक साधारण सब्जी बनाई जाती हैं, लेकिन जब कोई मेहमान आता हैं तो उनके लिए भोजन में विशेष व्यंजन बनाने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन जब बात आती हैं कि सब्जी में क्या स्पेशल बनाया जाए, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की रेसिपी।

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  को बनाना आसान है और इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से इकट्ठा हो जाती है। इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। मेहमानों के लिए सब्जी के तौर पर मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की सामग्री

पनीर क्यूब्स – 1 कटोरी
आलू कटे – 1 कटोरी
बीन्स – 1/2 कटोरी
मटर – 1/2 कटोरी
फूलगोभी – 1 कटोरी
टमाटर – 2
प्याज – 2
लहसुन – 5-6 कली
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
काजू – 7-8
लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनाने की विधि

मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy) बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके पीस कर लें। इसके बाद आलू, प्याज, टमाटर, फूलगोभी के भी टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउऩ होने तक भूनें। इसमें कटा अदरक, लहसुन, काजू के टुकड़े भी डालें और उन्हें अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में कटे टमाटर डालकर भूनें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने दें।

जब मसाला ठंडा हो जाए तो मिक्सी की मदद से इसका पेस्ट तैयार कर लें और पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रखते जाएं। अब कड़ाही में जरूरत के मुताबिक तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मसाला पेस्ट डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद मसाला ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और भूनें।

ग्रेवी को 3-4 मिनट भूनने के बाद जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जियां और पनीर डालें। करछी की मदद से सभी को ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं और पकने दें। इस दौरान जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में पानी मिला दें। अब गैस की आंच धीमी करें और सब्जी को ढककर 10 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें। सब्जी तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी मिक्स वेज ग्रेवी (Mix Veg Gravy)  बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से सजाएं। इसके बाद रोटी, पराठा या नान के साथ परोसें।

Tags: mix veg gravy reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार की झलक, Tata Sierra को देगी टक्कर

Next Post

पेट की इस समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

मजबूत बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश

21/06/2026
Hair
फैशन/शैली

बाल हो जाएंगे लंबे और खूबसूरत, बस आज से शुरू करें ये काम

21/06/2026
Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
health problem

पेट की इस समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

यह भी पढ़ें

UP Lekhpal

BSTC प्री डीएलडी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

01/11/2022
Horoscope

29 मार्च राशिफल: जानिए होली पर कैसा बीतेगा आपका दिन

29/03/2021
CM Yogi

बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version