वास्तु शास्त्र में आज जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा का तत्व पृथ्वी है।
इसका संबंध सफेद रंग (White Color) से है। इसका संबंध प्रारंभिक वसंत ऋतु से है। इसका संबंध घर के छोटे बेटे से है, जबकि शरीर में इसका संबंध हाथों से है।
इसलिए इन सब चीज़ों से जुड़ी समस्याओं या इनके सुधार के लिये घर के ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा के वास्तु को ठीक रखना बहुत जरूरी है।
अतः घर के छोटे बेटे की तरक्की के लिये, जीवन की राह में आने वाले हर तरह के अवरोधों को दूर करने के लिये, अपने हाथों की मजबूती को बनाये रखने के लिये और प्रारंभिक वसंत ऋतु में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिये आपको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग करवाना चाहिए और सफेद रंग की चीज़ें रखनी चाहिए।