लाइफ़स्टाइल डेस्क। वास्तु शास्त्र में आज वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु की चीज़ें रखने के बारे में। दरअसल कल हमने आपको बताया था कि घर में धातु की चीज़ें रखने के लिये पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त होती हैं। आज हम वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु की चीज़ें रखने के फलों के बारे में बात करेंगे।
उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु की चीज़ें रखने से पिता पक्ष को लाभ मिलता है। उनका दिमाग स्वस्थ रहता है। आपको मानसिक रूप से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
आपको बता दें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु की चीज़ें रखने के लिये सबसे सही दिशा पश्चिम और वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा है। इन दोनों ही दिशाओं में धातु की कोई चीज़ रखना शुभ फलदायी होता है। पश्चिम दिशा में धातु रखने के क्या फायदे हैं, पहले ये मैं आपको बता देता हूं।
पश्चिम दिशा में धातु की चीज़ें रखने से सबसे अधिक फायदा घर की छोटी बेटी को होता है। इससे उनका हर्ष तत्व मजबूत होता है और उनकी खुशी बनी रहती है। साथ ही मुंह से जुड़ी परेशानियां नहीं होती और चेहरे का निखार बना रहता है।