• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी आईपीएस अफसर बनकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डलमऊ इलाके में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का फर्जी अफसर ( fake IPS officer) बनकर रंगदारी मांगने और पुलिसकर्मियों को झूठा रोब ग़ालिब करने वाले एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि खुद को प्रशिक्षणरत आईपीएस आयुष श्रीवास्तव बताकर थाना सलोन निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र शीतलाबक्श सिंह से रंगदारी वसूलने की शिकायत मिली थी। इसके मुताबिक गत 03 अप्रैल को भूपेन्द्र से खुद को प्रशिक्षणरत आईपीएस आयुष श्रीवास्तव बताकर फोन पर डरा धमका कर एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी। उसने पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गूगल पे एप के जरिये पीड़ित से 12000 रुपया वसूल भी लिया।

कुमार ने बताया कि उसी व्यक्ति के नाम से पीड़ित से जब दोबारा 15 हजार रुपये वसूलने पर पीड़ित ने आयुष श्रीवास्तव क नाम से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरु की गयी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष डलमऊ के फोन पर भी आयुष नामक व्यक्ति ने फोन कर वसूली करने की कोशिश की।

इसके बाद उसका नंबर सर्विलांस सेल द्वारा डिटेल जानकारी लेने पर पता चला कि उपरोक्त मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की।

उन्होंने बताया कि फोन नंबर की सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने रविवार को फर्जी आईपीएस बनकर पुलिसकर्मियों सहित स्थानीय लोगों को धमकाकर ठगने और रंगदारी वसूलने के आरोप में आकाश श्रीवास्तव पुत्र जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी हाजीपुर थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर को 01 तमन्चा एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 मोबाइल फोन, 02 सिमकार्ड व 01 आधार कार्ड के साथ डलमऊ इलाके के गंगाघाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

Tags: crime newsraibarelliy newsup news
Previous Post

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

Next Post

18 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Horoscope

18 अप्रैल राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

mayawati

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर जताया दुख

22/04/2021

करवट : नेताओं को अपनों से विलग कर देता है अहम ब्रह्मास्मि का भाव

25/01/2022
PM Modi

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

23/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version