• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में रविवार को कानपुर स्पेशल टास्क फोर्स व कल्यानपुर पुलिस ने 87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों (Drug smuggler) को गिरफ्तार (Arrested)  किया। उड़ीसा से ट्रक में गांजा लादकर फतेहपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कन्टेनर को भी जब्त कर लिया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

कानपुर एसटीएफ प्रभारी फिरोज खान व कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह राजपूत को आज मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि उड़ीसा से कन्टेनर ट्रक से भारी मात्रा में गांजा की खेप लेकर तस्कर आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और कल्यानपुर पुलिस टीम ने कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरादीपुर स्थित त्रिवेदी कॉलेज के पास नाकेबंदी कर एक कन्टेनर ट्रक के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान पकड़े गये ट्रक में छिपा कर रखे गांजा के 3 बोरे बरामद किए गए। बरामद गांजा 87 किलो था, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई। गिरफ्तार तस्कर गया प्रसाद उर्फ पुती निवासी सराय लंगर ममना थाना बकेवर, पप्पू मोहम्मद निवासी काजीटोला व राजू जैन उर्फ मधुर जैन निवासी बाजपेई मुहल्ला कस्बा थाना जहानाबाद फतेहपुर अपनी पहचान बताई है।

पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि हम लोग गांजा उड़ीसा से फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र लेकर जा रहे थे। गांजा की खेप एक रसूखदार को देनी थी। पकड़े गए आरोपी उससे अच्छी तरह से परिचित हैं। उसने ही गांजा मंगवाया था। उसके लिए अक्सर गांजा लाते हैं। यही हम लोगों का व्यवसाय है। गिरफ्तार तीनों गांजा तस्करों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिले में ही देनी थी गांजे की सप्लाई

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि यह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे। जिले में ही सप्लाई दी जानी थी। गिरफ्तार तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। धरपकड़ में एसएसआई आनंदपाल सिंह, एसआई हरी सिंह, एसटीएफ टीम से मुख्य आरक्षी रामशंकर चौधरी, सिपाही कमांडो राधेलाल, चंद्र प्रकाश, राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags: crime newsfatehpur newsup news
Previous Post

पन्द्रह सौ रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली

Next Post

फर्जी आईपीएस अफसर बनकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
arrested

फर्जी आईपीएस अफसर बनकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

प्रेमी के घर बारात

प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंची प्रेमिका, परिवार गांव छोड़कर फरार

19/10/2020
Al Falah founder Javed Ahmed Siddiqui arrested

Al Falah के फाउंडर अरेस्ट, इस केस में हुआ बड़ा एक्शन

18/11/2025
UP Board

यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डेटशीट

07/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version