• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का केजरीवाल ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

Desk by Desk
26/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी गुरुवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी दौरान केजरीवाल ने किसानों का समर्थन किया। साथ ही केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को कोरोना रोगियों की मदद करने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों खेती कानून किसान विरोधी हैं।

ये कानून वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाया जा रहा है। किसानों पर ये जुल्म बिलकुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा के किसान, विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे हैं। गुरुवार को किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग आदि के सख्त इंतजाम किए गए।

गिलगित-बाल्टिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली कूच में एक लाख किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रोका गया तो वे दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते जाम कर देंगे। हालांकि किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रही।

आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई। देश और मानवता इस व़क्त बेहद कठिन दौर में हैं। मेरी हर कार्यकर्ता से अपील है कि, लोगों की खूब मदद करें। मास्क बांटें, बीमार को अस्पताल पहुंचाएं, भूखे को रोटी दें। इस व़क्त कोई राजनीति नहीं। सबको साथ लेकर लोगों की सेवा करें।

 

Tags: Arvind KejriwalChief Ministerdelhiprotesting farmersSupportअरविंद केजरीवालदिल्लीप्रदर्शनकारी किसानोंमुख्यमंत्रीसमर्थन
Previous Post

गिलगित-बाल्टिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Next Post

योगी सरकार का सख्त निर्देश, धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
Next Post
आधा दर्जन उपाधीक्षकों का तबादला Half a dozen deputy superintendents transferred

योगी सरकार का सख्त निर्देश, धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें

Anubrata Mandal

TMC नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार, CBI को पशु तस्करी मामले में थी तलाश

11/08/2022
AK Sharma

ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर न सोए, इसके लिए रात्रि भ्रमण के निर्देश

08/01/2026

बिजली विभाग का निजीकरण टला, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे कर्मचारी

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version