• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Khargone Bus Accident: हादसे में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

Writer D by Writer D
09/05/2023
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Khargone Bus Accident

Khargone Bus Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस (Khargone Bus Accident) बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस सवार 22 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, नौ महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। अन्य 30 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के ग्राम टांडा बरुड़ के पास श्रीखंडी गांव से इंदौर की जा रही मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से 60 लोग सवार थे। बस मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे डोंगरगांव व दंसगा के बीच बोराड़ नदी के पुल से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि बस पुल की रांग साइड की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में 22 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को डोंगरगांव प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन बच्चे और छह महिलाएं और अन्य पुरुष शामिल हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, आईजी, एसपी, एसडीओपी और प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है। आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। इनमें से 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती हैं, ग्रामीणों के रोकने-टोकने पर बस वाले विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बस वाले टाइम कवर करने के चक्कर में यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। आरटीओ का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड तो अच्छा है, लेकिन घुमावदार है और पुल, पुलिया भी घुमावदार और अंधे मोड़ों के पास है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बस हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे (Khargone Bus Accident) में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित बस, 15 लोगों की मौत, 25 घायल

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

मृतकों के परिजनों को 6 लाख की मदद का ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे (Khargone Bus Accident) में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। गंभीर घायलों को 50 हजार और अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज सरकार करवाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

खरगोन सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, की अनुग्रह राशि की घोषणा

खरगोन हादसे पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि संकरा पुल होने की वजह से हादसा हुआ। बस की स्पीड तेज नहीं थी। जांच में बस का फिटनेस सही पाया गया है। बस में क्षमता से ज्यादा यात्री नहीं थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद लगना हो सकती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के नाम

दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान विवेक (23) पुत्र प्रेमचंद पाटीदार निवासी गंधावड थाना ऊन खरगोन, सोम (11 माह) पुत्र दिनेश निवासी घेगांवा थाना ऊन खरगोन, दुर्गेश (20) पुत्र साजन सिंह निवासी मोटापुरा बाना ऊन खरगोन, मुस्कान (14) पुत्री कालू निवासी देवगुराडिया इंदौर, संजय (30) पुत्र पंडरी निवासी सुरपान बनाउन, देवकी पत्नी रमेशचंद्र वर्मा निवासी धरमपुरी धार, धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा थाना मेनगांव खरगोन, संतोष (45) पुत्र गंगाधर बारचे निवासी छालपा मेनगांव खरगोन, सविता बाई पत्नी भगवान वर्मा, मद्राणीया बाना ठीकरी बड़वानी, रामकुंवर (60) पत्नी दुलीचंद मानकर निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन, प्रियांशु (1 वर्ष) पुत्र लखन निवासी अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन, आंचल (18) पुत्री सुंदरलाल वास्कले निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी, लक्ष्मीबाई (32) पत्नी महेश वास्कले निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी, मांगती बाई (75) पत्नी मंशाराम वास्कले निवासी घटवा थाना ठीकरी बड़वानी, सुखदेव पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन, मलु बाई पत्नी भगवान निवासी लोनारा थाना ऊन खरगोन, कान्हा पुत्र संतोष पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन, कल्लू बाई पत्नी जोगीलाल पाटीदार निवासी पिपरी थाना ऊन खरगोन, पिंकी पत्नी कालू वास्कले निवासी जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी, सुमित पुत्र कमल निवासी बोरखड़ थाना मनावर धार और अर्जुन निवासी जोटपुर थाना मनावर के रूप में हुई है।

Tags: accident newskhargone bus accidentmadhya pradesh newsmp newsNational news
Previous Post

बारात में डीजे बजाना दूल्हे को पड़ा भारी, उलमा ने निकाह पढ़ाने से कर दिया इनकार

Next Post

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.
राजनीति

डीएम के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी, प्रभावितों का जान रहे हाल

22/09/2025
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

22/09/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

भगवान अग्रसेन ने हर वर्ग के विकास पर जोर दिया: सीएम साय

22/09/2025
PM Modi
Main Slider

GST रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा… पीएम ने देशवासियों को लिखा पत्र

22/09/2025
Gas leak inside West Crop Company in Amroha
Main Slider

वेस्ट क्रॉप कंपनी के अंदर गैस रिसाव, यूपी का ये शहर हुआ धुआं-धुआं

22/09/2025
Next Post
Himachal Pradesh Governor met CM Yogi

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

14/01/2025

UP Election 2022 : मतदान के शुरुआत में कई जगह गड़बड़ मिली EVM मशीन

23/02/2022
CM Yogi, Mukhtar Ansari

मुख्तार के चार दशकों के माफियाराज पर योगी सरकार ने कसी नकेल, साल 2022 में पहली बार हुई सजा

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version