• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारात में डीजे बजाना दूल्हे को पड़ा भारी, उलमा ने निकाह पढ़ाने से कर दिया इनकार

Writer D by Writer D
09/05/2023
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
Nikah

Ulma refused to teach Nikah for playing DJ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। पाबंदी के बाद भी बरात में डीजे बजाने के मामले में उलमा ने न सिर्फ विरोध किया, बल्कि दूल्हे का निकाह (Nikah) पढ़ाने से भी साफ इनकार कर दिया। उलेमा के साथ ही दुल्हन पक्ष के लोग भी बरातियों की इस हरकत के विरोध में उतर आए। मामला बिगड़ता देख दूल्हा पक्ष के बुजुर्ग लोग सुलह को आ गए। दूल्हा पक्ष ने गलती मानते हुए माफी मांगी। जिस पर मामला सुलह हो गया।

मामला नगर के मोहल्ला अंसारियान फुलवार रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है। संभल के एक मोहल्ले से युवक की बरात बिलारी के एक मोहल्ले में रविवार देर रात दस बजे आई थी। फुलवार रोड स्थित मैरिज हॉल में बरात के ठहरने और स्वागत सत्कार का कार्यक्रम था। पता चला है कि मैरिज हॉल के पास बरात पहुंचने से पहले ही बरात में आए कुछ युवकों ने डीजे बजाना शुरू कर दिया।

डीजे बजने की आवाज सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग विरोध करने लगे। किसी नागरिक ने यह खबर नगर के उलमा को दे दी। रविवार देर रात 11 बजे सभी उलमा और मस्जिदों के इमामों की एक आपात बैठक नगर की एक मस्जिद में बुलाई गई। बैठक में कहा गया कि बिलारी नगर में अनेक वर्षों से शादी समारोह में डीजे और बैंडबाजे पर पूरी तरह से पाबंदी है। इसके बाद भी बरात में कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाया गया है।

उलमा ने बैठक में तय किया कि बरात में डीजे बजने पर कोई उलमा दूल्हे को निकाह (Nikah) नहीं पढ़ाएगा। बैठक के बाद कई उलमा मैरिज हॉल पर पहुंच गए और बरात में डीजे बजने को उलमा और नागरिकों के सर्वसम्मत फैसले के खिलाफ बताया। इस दौरान कुछ नागरिक दूल्हा पक्ष के समर्थन में आगे आ गए। इसी को लेकर मामला बढ़ गया। मौके पर जमकर हंगामा, शोर शराबा और नोकझोंक शुरू हो गई। बाद में मौलाना हसन रजा ने कहा कि जिसने ऐसा कार्य किया है वह सरेआम माफी मांगे और आगे ऐसा काम न करने का वायदा करे।

PWD का अजब खेल! 1.5 करोड़ का बजट किया जारी, उसी दिन कर दिया काम और भुगतान

एक वरिष्ठ उलमा से जानकारी करने पर पता चला है कि दूल्हा पक्ष के बुजुर्ग द्वारा यह कहकर माफी मांगी गई कि डीजे बजाने वाले युवक कौन थे उनकी जानकारी में नहीं है फिर भी वह ऐसा होने पर माफी चाहते हैं। यह सुनकर उलेमा ने मामला तो निपटा दिया लेकिन यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में कहीं भी शादी समारोह में डीजे बजा तब किसी का माफीनामा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Tags: Muradabad newsnikahup news
Previous Post

जनता के पास वोट का सर्वोत्तम लोकतांत्रिक अधिकार: मायावती

Next Post

Khargone Bus Accident: हादसे में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Urmila Patel
उत्तर प्रदेश

घूंघट की चौखट से आत्मनिर्भरता तक: उर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने बुनकरों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: CM योगी

07/08/2026
Yogi government giving handlooms a new identity.
उत्तर प्रदेश

हथकरघा को नई पहचान दिला रही योगी सरकार, बुनकरों का बढ़ा उत्साह

07/08/2026
CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Next Post
Khargone Bus Accident

Khargone Bus Accident: हादसे में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

यह भी पढ़ें

dhami

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

01/05/2022
Kalash Sthapana

पहले नवरात्र पर इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, जानें विधि और नियम

06/10/2021
Murder

बेटी ने मां के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर ओवन में पकाया, हैवानियत देखकर पुलिस भी सहमी

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version