• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका की ललकार- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले कान खोलकर सुन लें..

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
priyanka gandhi

priyanka gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ललकारते हुये कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले कान खोलकर सुन लें कि महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उन पर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।

यूपी के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को श्रीमती वाड्रा लखनऊ से सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी में पंसगवा ब्लाक के सेमरा घाट पहुंची और ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिली। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, आराधना मिश्र मोना, दीपक सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रीतू सिंह और अनिता यादव पर भाजपा के गुंडो ने हमला किया। उन्होने कहा “लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। ”

किसी को भी डरने की जरुरत नहीं, छह महीने जी-जान लड़ाकर काम करें : प्रियंका

उन्होने कहा “ पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूँगी।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होेने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के इरादे से श्रीमती वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थी। हवाई अड्डे से वह हजरतगंज क्षेत्र में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंची और पंचायत चुनाव में धांधली और खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुये मौन धरना दिया।

हजरतगंज पुलिस ने कोविड नियमों का हवाला देते हुये उनसे धरना खत्म करने का अनुरोध किया जिस पर उन्होने कागज पर लिख कर दिया कि पंचायत चुनाव के समय भी काेरोना था। पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीमती वाड्रा समेत पांच नेताओं के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। सचिवालय चौकी इंचार्ज द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर में महामारी एक्ट के उल्लघंन का आरोप लगाया गया है।

Tags: lakhimpur newsLucknow Newspriyanka gandhiup news
Previous Post

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 25032 मेगावाट बिजली की आपूर्ति

Next Post

जेवर एयरपोर्ट के लिये MOU पर हस्ताक्षर, CM योगी बोले- यूपी के लिए साबित होगा मील का पत्थर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
MoU signed for Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट के लिये MOU पर हस्ताक्षर, CM योगी बोले- यूपी के लिए साबित होगा मील का पत्थर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है : योगी

01/07/2024
UPPSC 2024

UPPSC में 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

16/06/2023
Preaching of true devotion

सुख हो या दुख महात्मा अपने शिष्यों को सच्ची भक्ती का देते है उपदेश

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version