• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग खान के बेटे की जमानत याचिका हुई खारिज, भेजे गए आर्थर जेल

Writer D by Writer D
08/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की किस्मत का फैसला आज मुंबई के किला कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने कर दिया है। क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ गई है। कोर्ट में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत की अर्जी कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अब आर्यन के वकील सेशन कोर्ट जा सकते हैं। आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल भेजा दिया गया हैं।

बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में सतीश मानशिंदे अंतरिम बेल की अर्जी डाली थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट का कहना है कि यह मामला सेशन कोर्ट के लिए था, ऐसे में आर्यन संग अन्य के वकीलों को सेशन कोर्ट जाना चाहिए था। अब सतीश मानशिंदे सहित अन्य वकील सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी डालेंगे।

मुंबई के किला कोर्ट ने आर्यन खान की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि आर्यन की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है। ऐसे में अब आर्यन खान और अन्य सभी आरोपियों को जेल में आज रहना होगा. बताया जा रहा है कि आर्थर जेल वो जगह है, जहां कसाब, अबू सालेम, संजय दत्त जैसे लोगों को रखा जा चुका है।

आर्यन खान संग 5 कैदियों को मुंबई के सबसे बड़े जेल, आर्थर जेल के बैरक नम्बर 1 में रखा गया है। यह जेल की पहली फ्लोर पर बना एक स्पेशल क्वारंटीन बैरक है। यहां 5 दिनों के लिए आर्यन खान और अन्य को क्वारंटीन में रखा जाएगा। किसी को यूनिफार्म पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें अन्य कैदियों की तरह ही ट्रीट किया जाएगा। आर्यन और अन्य 5 कैदियों को जेल का ही खाना खाना पड़ेगा। क्वारंटीन में रहते हए अगर किसी को कोरोना के लक्षण लगते हैं तो उनका टेस्ट किया जाएगा। वैसे आर्यन समेत सभी अन्य की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सभी ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हुए हैं। इसी कारण उन्हें महज 5 दिन का क्वारंटीन दिया गया है।

आदित्य रोमांटिक लंच डेट पर इमली से कहेगा अपने दिल की बात

आर्यन खान अन्य 8 आरोपियों के साथ जेल पहुंच चुके हैं। पुरुष कैदियों को आर्थर रोड जेल और महिला कैदियों को बायकुला जेल में भेजा गया है। जेल पहुंचकर आर्यन परेशान हुए थे, क्योंकि आर्थर रोड जेल में कई खूंखार कैदी हैं।

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे स्टार किड की जमानत के लिए कोर्ट में बहस कर रहे हैं। सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन खान पर आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है। एनसीबी ने 5 दिन आर्यन को कस्टडी में रखा लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं निकाल पाई। उन्होंने कहा कि आर्यन इज्जतदार परिवार से आते हैं। उनका अन्य आरोपियों से कोई नाता नहीं है। ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए।

Tags: aryan khanbollywood gossipsshahrukh khan
Previous Post

आदित्य रोमांटिक लंच डेट पर इमली से कहेगा अपने दिल की बात

Next Post

लखीमपुर हिंसा के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
CM Sai welcomed CM Yogi who reached Chhattisgarh.
Main Slider

छत्तीसगढ़ पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

19/05/2026
Three coaches of Ujjain Express derailed
Main Slider

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

19/05/2026
Omelette
Main Slider

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

19/05/2026
food
Main Slider

ऐसी जगहों पर न करें भोजन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

19/05/2026
Next Post
keshav maurya

लखीमपुर हिंसा के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : मौर्य

यह भी पढ़ें

अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने पैसों की तंगी के चलते की आत्महत्या

07/08/2020
श्रद्धा कपूर

साड़ी से लेकर अनारकली तक एथिनिक वियर में कमाल लगती हैं श्रद्धा कपूर

20/07/2020
nia sharma

निया शर्मा का हैंडबैग कार से हो गया चोरी, पुलिस से मांगी मदद

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version