• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमालय की बर्फीली चोटियों में स्थित है किन्नर कैलाश

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। हिमालय की बर्फीली चोटियों में कई देव स्थान हैं। इनकी धार्मिक मान्यताएं भी बहुत अधिक है। ऐसा ही एक पर्वत है, किन्नर कैलाश। किन्नर कैलाश हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित है। ये शिवलिंग 79 फिट ऊंचा है। इसके आस-पास बर्फीले पहाड़ों की चोटियां हैं। जो इसकी खूबसूरती की में चार चांद लगाते हैं।

अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण किन्नर कैलाश शिवलिंग चारों ओर से बादलों से घिरा रहता है। ये हिमाचल के दुर्गम स्थान पर स्थित है, इसलिए यहां पर ज्यादा लोग दर्शन के लिए नहीं आते हैं। किन्नर कैलाश का प्राकृतिक सौंदर्य मंत्र मुग्ध कर देने वाला है।

किन्नर कैलाश शिवलिंग का आकार त्रिशूल जैसा

किन्नर कैलाश शिवलिंग का आकार त्रिशूल जैसा लगता है। किन्नर कैलाश पार्वती कुंड के काफी नजदीक है जिस वजह से भी इसकी मान्यता बहुत अधिक है।

बार-बार रंग बदलता है शिवलिंग

किन्नर कैलाश की खास बात ये है कि यहां पर स्थित शिवलिंग बार-बार रंग बदलता है। कहा जाता है कि यह शिवलिंग हर पहर में अपना रंग बदलता है। सुबह के समय इसका रंग अलग होता है और दोपहर के समय सूरज की रोशनी में इसका रंग बदला हुआ दिखता है और शाम होते ही इसका रंग फिर से बदल जाता है।

ट्रेकिंग करने का सबसे अच्छा समय

यहां पर ट्रेकिंग करने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर तक होता है क्योंकि इस समय इसकी खूबसूरती अलग ही होती है और दूसरी बात सर्दियों के महीने में यहां बर्फ बहुत रहती है, जिस वजह से  ट्रेकिंग करना आसान नहीं। यहां पर बारिश भी बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से मानसून में यहां आने के लिए मना किया जाता है।

चढ़ाई करना बेहद मुश्किल

यहां पर चढ़ाई करना बेहद मुश्किल है। क्योंकि यहां 14 किलोमीटर लंबे इस ट्रेक के आस-पास बर्फीली चोटियां हैं। लेकिन यहां कि खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां के सेब के बगान के साथ यहां की सांग्ला और हंगरंग वैली के नजारो की बात ही अलग है। इस ट्रेक का सबसे पहला पड़ाव तांगलिंग गांव जो सतलुज नदी के किनारे बसा है। यहां से 8 किलोमीटर दूर मलिंग खटा तक ट्रेक करके जाना पड़ता है। इसके बाद 5 किलोमीटर दूर पार्वती कुंड तक जाते हैं। यहां से तकरीबन एक कलोमिटर की दूरी पर किन्नर कैलाश स्थित है।

देवी पार्वती ने बनाया है कुंड

माना जाता है कि यहां पर जो पार्वती कुंड स्थित है वह कुंड देवी पार्वती ने खुद बनाया था। यहां पर पूरी तेयारी के साथ आना चाहिए क्योंकि यहां पर ट्रेक करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए किसी स्थानीय गाइड को अपने साथ ले सकते हैं।

Tags: "Kinner kailash shivlingam trekcomplete guide to kinner kailashdetails of kinnaur kailash shivling treksawan 2020आस्था का प्रतीक किन्नर कैलाशकिन्नर का इतिहासजानिए किन्नर कैलाश यात्रा के बारे मेंजानिए क्यों प्रसिद्ध है किन्नर कैलाश
Previous Post

ट्रूनेट के माध्यम से कोरोना जांच की संख्या और बढ़ाई जाय : नीतीश

Next Post

जनता कोरोना से त्रस्त, सरकार बाड़ेबंदी में संगीत का आनंद लेने में मस्त : पूनियां

Desk

Desk

Related Posts

Sunetra Pawar
राजनीति

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम

31/01/2026
CM Dhami
Main Slider

लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत : मुख्यमंत्री धामी

31/01/2026
Delhi Blasts
राष्ट्रीय

दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा! बड़े रेस्तरां पर हमले की साजिश में थे आतंकी

31/01/2026
Girls in burqas performed a dance.
उत्तर प्रदेश

स्कूल में बुर्का पहन लड़कियों ने किया डांस, DIOS ने दिए जांच के आदेश

31/01/2026
Sunetra Pawar
राष्ट्रीय

सुनेत्रा पवार आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ, इन मंत्रालयों की संभालेंगी जिम्मेदारी

31/01/2026
Next Post
डाॅ. सतीश पूनियां

जनता कोरोना से त्रस्त, सरकार बाड़ेबंदी में संगीत का आनंद लेने में मस्त : पूनियां

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की

13/08/2020
accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, चपेट में आने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत

07/04/2021
Tejashwi Yadav

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version