• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनेत्रा पवार आज शाम लेंगी डिप्टी सीएम पद की शपथ, इन मंत्रालयों की संभालेंगी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
31/01/2026
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sunetra Pawar

Sunetra Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शाम 5 बजे का समय तय किया है। गवर्नर के शाम 4 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि वह अभी शहर से बाहर हैं। अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ही डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार को दो मंत्रालय की मिलने की उम्मीद हैं, ये खेल और आबकारी मंत्रालय हो सकते हैं।

दरअसल, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की हाल ही में विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जिसके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के डिप्टी सीएम पद संभालने की अटकलें चल रही थीं। उनको आज एनसीपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जिसके बाद वह शाम को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इससे पहले एनसीपी और एनसीपी-एसपी के विलय की चर्चा थी। लेकिन, सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के शपथ ग्रहण की आधिकारिक पुष्टि के बाद विलय की अटकलों पर विराम लग गया है।

बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला। जब उनसे पूछा गया कि क्या पवार परिवार से कोई इस समारोह में शामिल होगा, तो उन्होंने कहा, “हमें शपथ ग्रहण के बारे में नहीं पता। हमें इसके बारे में खबरों से पता चला। मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “ये फैसला उनकी पार्टी ने ही लिया होगा, क्योंकि कुछ नाम सामने आ रहे हैं- जैसे प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, संभव है कि इन्हीं लोगों ने ये तय किया हो। पार्टी के स्तर पर कोई आंतरिक निर्णय लिया गया होगा।”

पवार ने एनसीपी और एनसीपी-एसपी के विलय पर कहा, “इन परिस्थितियों में सभी को ये ध्यान रखना होगा कि हालात का सामना कैसे किया जाए? किसी न किसी को आगे आना ही पड़ेगा। पिछले चार महीनों से दोनों एनसीपी के एक होने को लेकर चर्चा चल रही है। इस प्रक्रिया का नेतृत्व अजित पवार और जयंत पाटिल कर रहे थे। अब ये (विलय) होगा या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। दोनों दल साथ आएं यही अजित की इच्छा थी।”

Tags: Sunetra Pawar
Previous Post

Epstein Files विवाद: ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ीं, एलन मस्क भी घेरे में

Next Post

लेबर कानूनों पर बवाल, बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल का ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
Bank strike

लेबर कानूनों पर बवाल, बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल का ऐलान

यह भी पढ़ें

Sukesh Chandrashekhar

‘7 करोड़ देकर छपवाई थी NYT में खबर’, ‘महाठग’ का केजरीवाल पर आरोप

12/11/2022
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

तीन करोड़ की लागत से बनेगा मैनपुरी में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज

16/10/2020
avnish awasthi

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे परियोजना का 69 प्रतिशत काम पूरा : अवस्थी

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version