• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अपराधी के अपराध के बहिखाते का अंत’, मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष

Writer D by Writer D
29/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Piyush Rai, Mukhtar Ansari

Piyush Rai, Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत के बाद यूपी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बांदा से लेकर गाजीपुर, मऊ जिले तक भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी उतारा गया है, ताकि किसी भी गड़बड़ी से तत्काल निपटा जा सके। इस बीच कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय (Piyush Rai) ने मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रतिक्रिया दी है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) पर लिखा गया कि कोई सौहार्द नहीं बिगड़ेगा। गाजीपुर में खुशी का माहौल है।

बता दें कि 2005 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय (Krishnanad Rai) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को करवाने का इल्जाम मुख्तार अंसारी पर लगा था। अब मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय के फेसबुक पर लिखा गया है कि “कौन कहता है की गाजीपुर का सौहार्द बिगड़ेगा विधानसभा मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) में खुशी का माहौल, पूरी रात दिवाली मनी। अपराधी के अपराध के बहिखाते का अंत।”

इससे पहले पीयूष राय ने एक और पोस्ट लिखा था- “कर्म के दायरे से जब तुम उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।” राय की इस पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने रिएक्ट किया है।

कैसे हुई मुख्तार की मौत?

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की।

जानकारी के मुताबिक, कल शाम साढ़े 6 बजे मुख्तार की बांदा जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े 8 बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। मगर इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई।

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक बोलती थी मुख्तार की तूती

मालूम हो कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ 66 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हालांकि, लगभग 35 मुकदमे में मुख्तार अंसारी बरी भी हो चुका था। जबकि, 21 मुकदमे विभिन्न अदालतों में विचाराधीन चल रहे थे। वहीं 8 मुकदमे में कोर्ट ने मुख्तार को सजा सुनाई थी।

Tags: gajipur newsKrishnanand Raimukhtar ansari deathpiyush raiup news
Previous Post

‘मैं AI से आगे जाने की कोशिश करूंगा’, बिल गेट्स से बोले पीएम मोदी

Next Post

मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश बोले, बोले- यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav, Mukhtar Ansari

मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश बोले, बोले- यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated

स्मार्ट सिटी मिशन में मध्य प्रदेश को पछाड़ कर यूपी ने मारी बाजी

25/06/2021
दिल्ली की हवा बनीं जानलेवा Delhi's air became deadly

दिल्ली की हवा बनीं जानलेवा, 16 इलाकों का एक्यूआई 400 पार

05/12/2020
corona

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version