• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ला डाचा है दुनिया का सबसे पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूज

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, यात्रा, राष्ट्रीय
0
ला डाचा

ला डाचा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। क्रूज पर बैठकर ड्रिंक पीते हुए सूर्यास्त देखने के बारे में तो कइयों ने सोचा होगा। लेकिन, क्या आपने कभी कल्पना की है कि क्रूज पर आपको बर्फ से खेलने और स्नो स्कूटर चलाने का भी आनंद मिलेगा। अमीरों के लिए एक ऐसा ही क्रूज लॉन्च किया गया है जो ऐसी सुविधाओं से लैस होगा जिसकी कभी किसे ने कल्पना भी नहीं की होगी। ला डाचा नामक यह क्रूज 253 फीट लंबा है।

दुनिया का पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूज-

ला डाचा की खूबसूरती को देखकर यह विश्वास करना मुश्किल है कि यह दुनिया का सबसे पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूज है। यह जमे हुए समुद्र की बर्फ की चादरों को तोड़कर आगे बढ़ने में सक्षम है। ये क्रूज आपको धरती के उत्तर से लेकर दक्षिण तक की सैर कराएगा। दुनिया के अमीर लोगों के लिए बनाए गए इस क्रूज में 12 यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध है। इस क्रूज में एक हफ्ते की यात्रा के लिए आपको 665,000 पाउंड (लगभग 6.35 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़ेंगे। इस आलीशान क्रूज को बनाने में 79.5 मिलियन पाउंड (759 करोड़ रुपये) का खर्च आया है।

स्टाइल में घूमने का आएगा मजा-

इस आलीशान क्रूज में ऐसी सुविधाएं हैं जो कहीं नहीं मिलती। इसमें दो हेलीकॉप्टर, एक स्नो स्कूटर, चार जेट स्की और बर्फ में खेलने की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यह क्रूज अंटार्कटिक से लेकर आर्कटिक तक की यात्रा करने में सक्षम है। इसमें एक वीआईपी लाइफबोट है जो चंद मिनटों में यात्रियों को समुद्र में व्हेल और अन्य मछलियों की कलाबाजियां दिखाने ले जा सकता है। यहां सारी सुविधाएं सात सितारा स्तर की होंगी। यह आर्कटिक में पेंग्विन दिखाने और मध्यरात्रि का सूर्य दिखाने भी ले जा सकेगा।

समुद्र के नीचे लगा सकेंगे डुबकी-

इस क्रूज पर ट्राइटन 1650/3 एलपी पनडुब्बी भी मौजूद है। यह मिनी पनडुब्बी तीन लोगों को समुद्र में 500 मीटर नीचे ले जाने में सक्षम है। ये 12 घंटों तक पानी के नीचे रह सकेगी।  ये क्रूज रूसी अरबपति ओलेग टिंकोव की है। हालांकि, फिलहाल वे किसी मुकदमे के कारण बेल पर हैं और इस क्रूज का लुत्फ नहीं उठा सकते। टिंकोव ने कहा, मेरे लिए एक और क्रूज खरीद सनडेक पर बैठे रहना बेहद उबाऊ है। दुनिया में मेडटेरेनियन और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप के अलावा देखने को बहुत कुछ है। यह दुनिया के तटों को सिर्फ पांच फीसदी हिस्सा है। मैं नई जगहों की खोज करने के लिए काफी उत्साहित हूं।

दुर्गम स्थानों पर पहुंच सकेगा क्रूज-

ला डाचा सर्दियों में भी ऐसे स्थानों पर जा सकेगा जहां अन्य क्रूज सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही जा सकते हैं। इस क्रूज में दो मास्टर बेडरूम हैं। टिंकोव ने कहा है कि वे इसे निजी क्रूज नहीं बनाएंगे और यह अमीर यात्रियों की बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा, इस क्रूज के खर्चे को दो परिवार बांट सकते हैं और दोनों ही परिवार को एक स्तर की ही सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इसमें अतिथियों के चार और कमरे मौजूद हैं।

इस क्रूज पर यात्री 40 दिन तक समुद्र में यात्रा कर सकते हैं। ला डाचा की वेबसाइट पर उन जगहों के नाम दिए गए हैं जहां अगले 18 महीनों में यह यात्रा करेगा। फिलहाल यह क्रूज सेशेल्स और मालदीव की यात्रा पर जाएगा और दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच यह अंटार्कटिक की यात्रा करने के लिए तैयार होगा।

Tags: "Worlds First Private Icebreaker La DatchaLa DatchaLa Datcha Is Out to Seaदुनिया का पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूजला डाचाला डाचा दुनिया का सबसे पहला बर्फ तोड़ने वाला क्रूज
Previous Post

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों में बुखार नहीं प्रमुख लक्षण

Next Post

फतेहगढ़ SDM की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी और चालक घायल, जोधपुर रैफर

Desk

Desk

Related Posts

Stuffed Karela
खाना-खजाना

भरवां करेला बनेगा फटाफट, मिलेगा वही स्वाद

11/05/2026
Home
Main Slider

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

11/05/2026
Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Basil leaves will brighten your face
फैशन/शैली

ये पत्ते चमका देंगे आपका चेहरा, जानें कैसे करें यूज

11/05/2026
Next Post
सड़क दुर्घटना

फतेहगढ़ SDM की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी और चालक घायल, जोधपुर रैफर

यह भी पढ़ें

rakhi sawant

BB15: अभिजीत बिचुकले पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- क्या तुम मीका सिंह हो?

17/12/2021
Farid Sabri passed away

टूट गई साबरी ब्रदर्स की जोड़ी, प्रसिद्ध कव्वाल फरीद साबरी का निधन

21/04/2021
CM Yogi

51 सौ जरूरतमंदों के आवास की आस पूरी करेंगे योगी

30/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version