• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

51 सौ जरूरतमंदों के आवास की आस पूरी करेंगे योगी

Writer D by Writer D
30/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। अमूमन हर दौरे पर विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को गोरखपुर में 51 सौ जरूरतमंदों के आवास की आस पूरी करेंगे। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के बैंक खातों में 51.52 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे।

लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम क़िस्त, 2602 लाभार्थियों को 01।50 लाख रुपये की दर से दूसरी किस्त तथा 2248 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43 हजार 600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35 हजार 500 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसमें 08 हजार 400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को प्रथम किस्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त जुलाई माह में जिले में 05 हजार 522 आवास और स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पोर्टल पर इनके अटैचमेंट का कार्य चल रहा है।

जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करके न हो कोई भी आयोजन : सीएम योगी

सोमवार को ही अपराह्न करीब चार बजे से मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 03 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स तथा सदर तहसील में 04 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 01 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे। कलेक्ट्रेट मुख्यालय के अधिवक्ता चैंबर्स में 24 अधिवक्ता कक्ष, एक मीटिंग सह कांफ्रेंस हाल, एक कामन हाल व स्टिल्ट पार्किंग का निर्माण कराया गया है। जबकि सदर तहसील के अधिवक्ता चैंबर्स में 48 अधिवक्ता कक्ष बनाए गए हैं।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने जल विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

Next Post

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

uttrakhand उत्तराखंड

उत्तराखंड: एक नवंबर से कक्षा 10 और कक्षा 12 फिर से खोलने के लिए है तैयार

14/10/2020
saharanpur dm akhilesh kumar

जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार देगी आर्थिक मदद

12/12/2020
Kalraj Mishra

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के साथ आधुनिकरण के प्रयास जरूरी हैं : मिश्र

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version