• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिर्जापुर’ के ‘ललित’ का निधन, तीन दिन बाथरूम से बारमद हुआ शव

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वेबसीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भैया के खास दोस्त ललित का किरदार निभा चुके ब्रह्मा मिश्रा की मौत हो गई है। ब्रह्मा को 29 नवंबर को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद डॉक्टर ने गैस की दवा देकर घर भेज दिया था, लेकिन घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

दर्दनाक बात ये है कि उनकी लाश तीन दिन तक यारी रोड वर्सोवा मुंबई में घर के बाथरूम में ही पड़ी रही। फिलहाल मुंबई पुलिस उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम करा रही है ताकि मौत का सही समय और कारण पता लगाया जा सके।

ब्रह्मा के परिवार के एक करीबी ने बताया कि उनका फोन 29 तारीख से बंद आ रहा था। जब 2 दिन तक फोन चालू नहीं हुआ तो भाई संदीप ने उनके FTII के दोस्त आकाश सिन्हा को घर भेजा जिसके बाद मौत का पता चला। आकाश जब ब्रह्मा के घर पहुंचे तो वहां से बदबू आ रही थी और बॉडी डिकम्पोज होने लगी थी। इसके चलते उनकी परिवार ने फैसला लिया कि ब्रह्मा का अंतिम संस्कार अब शुक्रवार की सुबह मुंबई में ही होगा।

भोपाल रायसेन के रहने वाले ब्रह्मा मिश्रा 32 साल के थे। उन्होंने रायसेन में ही 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके पिता भूमि विकास बैंक में कार्यरत थे। ब्रह्मा ने मिर्जापुर के अलावा केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम किया था।

ब्रह्मा ने 2013 में चोर चोर सुपर चोर से डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2021 में तापसी पन्नू के साथ आई ‘हसीन दिलरुबा’ थी। मुंबई में संघर्ष के दौरान उन्हें कभी भी फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि उनके पिता और बड़े भाई संदीप सपोर्ट करते रहते थे।

Tags: brahma mishra passed awayentertainemnt newslalitmirjapur webseries
Previous Post

धर्म के साथ-साथ राष्ट्रीयता का प्रतीक दुनिया में काशी को देगा नई पहचान

Next Post

स्वरोजगार बेरोजगारी दूर करने का बेहतरीन जरिया : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Siddaramaiah
Main Slider

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Dr. Bashir Badr
Main Slider

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो…’ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल, साहित्य जगत में शोक

28/05/2026
Next Post

स्वरोजगार बेरोजगारी दूर करने का बेहतरीन जरिया : धामी

यह भी पढ़ें

Laxman-Lakshmi Bai Award

उप्र दिवस: नोएडा के DM सहित 12 खिलाड़ियों को मिला लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार

24/01/2023
Earthquake

भूकंप का ‘तांडव’, तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

07/02/2023
Board Exams

अब 10-12वीं बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स नहीं होंगे फेल! यह है शिक्षा मंत्रालय क्या प्लान

25/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version