• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्म के साथ-साथ राष्ट्रीयता का प्रतीक दुनिया में काशी को देगा नई पहचान

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशी विश्वनाथ धाम धर्म के साथ-साथ राष्ट्रीयता का प्रतीक बनने जा रहा है। गंगा और बाबा विश्वनाथ के मध्य राष्ट्रीयता का प्रतीक भी दिखाई देगा जो दुनिया में काशी को नई पहचान देगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रानी अहिल्याबाई, भारत माता, कार्तिकेय, आदि शंकराचार्य की मूर्तियां भी स्थापित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में शिव भक्तों के लिए विश्वनाथ धाम की सौगात देंगे।

विश्वनाथ धाम के विकास,विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण से दर्शन सुगम और सरल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का आठ मार्च 2019 को शिलान्यास किया था। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में पूरा करने में सफल हो रहे हैं।

काशी में विश्वनाथ व गंगा एक बार फिर से एकाकार हो रही है। बाबा के दरबार और अविरल निर्मल गंगा के मध्य राष्ट्रीयता की प्रतीक भारत माता की मूर्ति भी दिखेगी। कार्तिकेय, आदि शंकराचार्य की मूर्ति भी श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य प्रांगण में स्थापित की जाएगी।

यही नहीं, 1669 में बाबा के दरबार का पुनरोद्धार करने वाली रानी अहिल्याबाई की मूर्ति भी विश्वनाथ धाम में स्थापित होगी। धर्म और राष्ट्रीयता का एक साथ पूरी दुनिया में पताका फैलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है।

रानी अहिल्याबाई के बाद 352 सालों बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य स्वरूप देने का काम वाराणसी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 2014 के चुनाव में मोदी ने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। तब ये कोई नहीं सोच पाया था कि काशी में बाबा विश्वनाथ व गंगा का एकाकार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि से बाबा दरबार से गंगधार तक कॉरिडोर के जरिए मंदिर के पुरातन स्वरूप को साकार किया गया है।

चक्रवात ‘जावेद’ पर पीएम मोदी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

भगवान शंकर की त्रिशूल पर बसी मोक्ष की नगरी काशी में बाबा के  प्रांगण की भव्य तस्वीर सामने दिखने लगी है। 50,200 वर्ग मीटर में 339 करोड़ रुपए की लागत से भव्य आनंद वन का निर्माण हो रहा है। सुरक्षा, म्यूजियम, फैसिलेशन सेण्टर,बनारस गैलरी, मुमुक्ष भवन,वैदिक केंद्र,मल्टीपर्पज हाल। स्प्रिचुअल बुक सेंटर,यात्री सुविधा केंद्र भोगशाला,गेस्ट हाउस जैसे 24 भवन का निर्माण हो रहा है। जिससे दुनिया भर से आने वाले शिव भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन,जप-तप  करने में सुरक्षा, सुविधा, सुगमता और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा ।

मंदिर चौक के व्यूइंग गैलेरी से बाबा और मां गंगा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वास्तुशिल्प का अद्भुत कारीगरी भी देखने को मिलेगी।

Tags: kashi vishwanath corridorup newsvaranasi news
Previous Post

चक्रवात ‘जावेद’ पर पीएम मोदी ने की बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

‘मिर्जापुर’ के ‘ललित’ का निधन, तीन दिन बाथरूम से बारमद हुआ शव

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post

'मिर्जापुर' के 'ललित' का निधन, तीन दिन बाथरूम से बारमद हुआ शव

यह भी पढ़ें

Swatantradev

टीपू जी विशेष घोषणा पत्र अपने प्रिय गुंडों को भेज रहे हैं : स्वतंत्रदेव

09/02/2022
Hair

बालों की हर समस्या का इलाज है ये पानी, आजमाते ही दिखेगा असर

14/09/2025
Ekana Stadium

इकाना स्टेडियम के बाहर गिरा यूनीपोल, मां-बेटी की मौत

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version