• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Land for Job Scam: दिल्ली से बिहार तक ED की रेड, लालू के 15 ठिकानों पर पहुंची टीम

Writer D by Writer D
10/03/2023
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
lalu yadav

lalu yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land for Job Scam) में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी। इससे पहले ईडी की टीम ने शुक्रवार को आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर भी छापेमारी की।

इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर उनसे पूछताछ की थी। इसके अगले दिन सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी। यहां सीबीआई ने लालू यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी। लालू यादव अभी दिल्ली में मीसा भारती के घर पर ही रुके हैं।

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। सूत्रों की मानें तो बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के दिल्ली आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land for Job Scam)?

लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है। उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे। दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे।

सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया।

Tags: bihar newsEDED raidland for job scamNational news
Previous Post

शुभ योगों में शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Next Post

सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस हुए इमोशनल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें-सीएस

07/05/2026
Next Post
Satish Kaushik

सतीश कौशिक की बेटी ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस हुए इमोशनल

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ व्हाइट टॉप में ढा रही हैं कहर

24/07/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश में डब्ल्यूएचओ के मानक से 10 गुना ज्यादा हो रहे कोरोना टेस्ट

10/06/2021
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

बाबरी विध्वंस फैसले पर CM योगी ने कहा- “सत्यमेव जयते”

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version