• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई US में अरेस्ट, सलमान के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड

Writer D by Writer D
18/11/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Anmol Bishnoi

Anmol Bishnoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) अमेरिका में पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक, अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। इसके कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। अनमोल बिश्नोई को सलमान खान के घर बाहर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कुछ हाई-प्रोफाइल अपराधों में आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) के बारे में जानकारी देने वाले को ₹10 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 2022 में दर्ज दो मामलों में आरोप पत्र दायर कर दिया है। पिछले महीने, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्पेशल मकोका कोर्ट (Maharashtra Control of Organised Crime Act- MCOCA) में यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि वह भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।

हाई प्रोफाइल अपराधों में आरोपी

लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi)  को 14 अप्रैल को बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने वांटेड घोषित किया है। इस केस में दायर चार्ज शीट में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया है। अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

दोनों भाई एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आरोपी हैं, जिनकी 12 अक्टूबर को उनके विधायक-बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुणे का एक बड़ा नेता भी बिश्नोई गैंग के रडार पर था। हाल ही में तिहाड़ जेल प्रशासन ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी, क्योंकि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान पता चला था कि बिश्नोई गैंग आफताब पूनावाला को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहा है।

लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर कसा NIA का शिकंजा, 10 लाख का इनाम घोषित

अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi)  उर्फ ​​भानु गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है। साल 2023 में, एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। वह कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था। एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, उस पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है। उसे 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था।

Tags: Anmol Bishnoiinternational NewsLawrence Bishnoi Gang
Previous Post

झारखंड में सीएम योगी की दहाड़, बोले- यूपी में लव-लैंड जेहाद करने वाले का यमलोकपुरी का कटता है टिकट

Next Post

मौत की हवा! पड़ोसी देश में AQI 2000 पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन; स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Gig Workers
Main Slider

गिग वर्कर्स की आज महाहड़ताल, जानें कब से कब तक बंद रहेंगी सेवाएं

16/05/2026
Mosquito
Main Slider

गर्मियां में पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Next Post
Air Pollution in Pakistan

मौत की हवा! पड़ोसी देश में AQI 2000 पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन; स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccines

दुनिया को अक्तूबर-नवंबर तक मिल सकती है दो कोरोना वैक्सीन, अमेरिका ने भेजा नाम

04/09/2020
Kullu road accident

कुल्लू सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

04/07/2022
CM Yogi

सीएम योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, रची थी ये साजिश

25/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version