• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत की हवा! पड़ोसी देश में AQI 2000 पार, इन शहरों में लगा लॉकडाउन; स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

Writer D by Writer D
18/11/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Air Pollution in Pakistan

Air Pollution in Pakistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) से हालात बदतर हो गए हैं। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ख़तरनाक स्तर पहुंचने के कारण अगले सप्ताह तीन दिनों के लिए लाहौर और मुल्तान में पूरी तरह लॉकडाउन लागू कर दिया है। पंजाब प्रांत के दो शहरों लाहौर और मुल्तान में पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रदूषण (Air Pollution) से हालात इतने बदतर हैं कि मुल्तान शहर में AQI 2000 पार कर गया है, जबकि लाहौर में लगातार AQI 1100 के पार बना हुआ है।

पाक मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पहुंचने के कारण लाहौर और मुल्तान में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया है। ARY न्यूज की रिपोर्ट  के मुताबिक, पंजाब की राजधानी लाहौर और मुल्तान की स्थिति सबसे खस्ता हो गई है। यहां का कुछ ही दिनों में दो बार 2000 से ऊपर चला गया है। लाहौर इस वजह से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

पंजाब की वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धुंध और प्रदूषण (Air Pollution) से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों पर बल देते हुए कहा है कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संकट आ चुका है और लोग सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने इसकी तुलना कोविड-19 के दौरान अनुभव किए गए खतरों से की है। पंजाब सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों को 24 नवंबर तक बंद करने की घोषणा की है।

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

पड़ोसी देश के पंजाब प्रांत में सिर्फ़ एक हफ्ते में 600,000 से अधिक लोग प्रदूषण जनित बीमारियों से प्रभावित हुए हैं। पिछले एक हफ्ते में 65,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसे देखते हुए प्रांतीय सरकार ने पैरामेडिकल स्टाफ़ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और ओपीडी का समय रात 8 बजे तक बढ़ा दिया है।

इसके अलावा पाकिस्तान के पेशावर और खैबर पख्तुन्ख्वा में भी हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पंजाब में लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद करने के अलावा सभी तरह की यायायात सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जबकि होटल-रेस्टोरेंट को रात आठ बजे के बाद बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सभी प्राइवेट दफ्तरों को 50 फीसदी वर्क फोर्स के साथ चलाने का आदेश दिया गया है।

Tags: air pollutioninternational NewsPakistan News
Previous Post

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई US में अरेस्ट, सलमान के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड

Next Post

सीएम योगी ने किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

यह भी पढ़ें

PM Modi announced 'Pradhanmantri Suryadaya Yojana'

प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने किया ‘प्रधानमंत्री सूर्याेदय योजना’ का एलान

22/01/2024
murder

24 घंटे में हुआ बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

13/09/2021
Makeup

मोटा चेहरे पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

02/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version