• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच में बनाएं ये चटपटी डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Writer D by Writer D
07/01/2026
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
litti-chokha

litti-chokha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमारा भारत देश बहुत बड़ा हैं जहां खानपान में भी बहुत विविधता देखने को मिलती हैं। यहां हर राज्य के अपने पारंपरिक व्यंजन हैं जो बेहद प्रसिद्द हैं। अगर आप भी कुछ पारंपरिक भोजन बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए बिहार का पारंपरिक भोजन लिट्टी-चोखा (Litti-Chokha)  बनाने की रेसिपी। देशभर में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे बनाने में आपको करीब एक घंटे का समय लगेगा। दिल्ली में तो आपको कुछ ही दूरी पर इसके ठेले और दुकानें मिल जाती हैं। पारंपरिक भोजन के तौर पर लिट्टी-चोखा (Litti-Chokha)  एक बेहतरीन विकल्प है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

लिट्टी (Litti) बनाने के लिए सामग्री

– 2 कप आटा
– 1/2 टीस्पून तेल
– 1/2 टीस्पून अजवाइन
– 2 टेबलस्पून घी

लिट्टी (Litti) में भरने वाले मसाले की सामग्री

– 1 कप सत्तू
– 4-5 लहसुन, कद्दूकस किए हुए
– 1 टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ
– 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
– 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
– 1/2 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
– 1 टीस्पून अजवाइन
– 1 टीस्पून नींबू का रस
– 1 टीस्पून तेल
– 1 टेबलस्पून अचार का मसाला
– नमक स्वादानुसार

चोखा (Chokha) बनाने की सामग्री

– 1 बैंगन, गोल वाला
– 2-3 आलू
– 2 टमाटर
– 2-3 कली लहसुन, बारीक कटी हुई
– 1 टुकड़ा अदरक, बारीक कटी हुई
– 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
– 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
– 1 टीस्पून हरा धनिया
– 1 नींबू
– 1 टेबलस्पून तेल
– नमक स्‍वादानुसार

लिट्टी का आटा लगाने की विधि

आटे को छानकर बर्तन बॉउल में निकाल लें। अब इसमें घी और हल्‍का नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर आटे को गुनगुने पानी से नरम गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें।

लिट्‍टी का मसाला बनाने की विधि

सत्तू को एक बाउल में निकालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालकर अच्‍छी तरह मिला लें। अब इसमें हल्‍का सा पानी डालकर दरदरा मसाला बना लीजिए।

लिट्टी बनाने की विधि

गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें और इन लोइयों को हाथों की सहायता से कटोरी जैसा बना लें। अब इन कटोरियों में 1 से 2 चम्‍मच तैयार मसाला भरें और आटे को चारों ओर से उठा कर बंद करके गोल कर लोई बना लें। अब इस लोई को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कर लें। अब एक लोहे के बर्तन में लकड़ी या कोयले को जलाकर आग बना लें और बनाई हुई लोइयों को इस आग में सेंक लें।

चोखा (Chokha) बनाने की विधि

बैंगन, आलू और टमाटर को भूनकर छील लें। अब एक बॉउल में डालकर इन्‍हें मैश कर लें और उसमें प्‍याज, मिर्च, धनिया पत्‍ता, नींबू, नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइए। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें लहसुन और अदरक को डालकर छौंक कर तैयार करें। इस छौंक को चोखे में मिलाएं। अब एक छोटे बाउल में चोखा निकालें और प्‍लेट में रखें। गरमागरम लिट्टी को बीच से तोड़कर घी में डुबोकर प्‍लेट में रखें। तैयार लिट्टी चोखा (Litti-Chokha)  को गरमागरम सर्व करें।

Tags: litti chokha reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

पराठे संग बनाएं टेस्टी भाजी, बढ़ जाएगा नाश्ते का स्वाद

Next Post

अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
beard

अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट

यह भी पढ़ें

Thermal Scanning

कोरोना के नए वेरिएंट से यूपी सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट पर Thermal Scanning की शुरू

24/12/2022

कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं शक्ति पदयात्रा निकाल किया जागरूक

22/02/2022

उर्फी ने बर्थडे पर पहना ऐसा आउटफिट, यूजर्स बोले-“मच्छरदानी”

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version