• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लेफ्ट ने भी दिया ममता को झटका, कहा- ‘हाथ’ के साथ मिल लड़ेंगे चुनाव

Desk by Desk
17/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

mamta banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है। उनकी पार्टी के कई कद्दावर नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

वहीं कई नाराज हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस और वामदल का साथ मांगा था। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उन्हें गठबंधन के स्थान पर अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। अब वामदल ने भी टीएमसी को अपना जवाब दे दिया है।

कांग्रेस और वाम मोर्चा मिलकर लड़ेंगे चुनाव

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने के लिए हम भाजपा और टीएमसी के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारे (कांग्रेस और वाम मोर्चा) के बीच कोई गलतफहमी नहीं है। हालांकि सीट बंटवारे पर अभी चर्चा होना बाकी है।’

To save West Bengal from religious polarisation, we will fight the election together against BJP & TMC. There is no misunderstanding between us (Congress and the Left Front). Though discussion on seat-sharing is yet to take place: Left Front Chairperson Biman Bose pic.twitter.com/O7hU1GisCl

— ANI (@ANI) January 17, 2021

 टीएमसी का कांग्रेस में विलय कर लें ममता

कांग्रेस ने टीएमसी की सलाह के बाद पेशकश की है कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए गठबंधन बनाने के स्थान पर पार्टी (कांग्रेस) में विलय कर लें। राज्य कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने प्रदेश में भाजपा के मजबूत होने के लिए सत्तारूढ़ दल को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि हमें तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले 10 सालों से हमारे विधायकों को खरीदने के बाद तृणमूल कांग्रेस को अब गठबंधन में दिलचस्पी क्यों है। अगर ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ लड़ने को इच्छुक हैं तो उन्हें कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि वही सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई का एकमात्र देशव्यापी मंच है।’

भाजपा के खिलाफ लड़ाई में ममता ने मांगा था कांग्रेस और वामदल का साथ

टीएमसी ने बुधवार को वाम मोर्चा और कांग्रेस से भाजपा की ‘सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी’ राजनीति के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की थी। हालांकि, दोनों दलों ने इस सलाह को सिरे से खारिज कर दिया था। पार्टी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने पत्रकारों से कहा था कि अगर वाम मोर्चा और कांग्रेस वास्तव में भाजपा के खिलाफ हैं तो उन्हें भगवा दल की सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई में ममता बनर्जी का साथ देना चाहिए।

Tags: Left also gave a blow to Mamtamamtaलेफ्ट ने भी दिया ममता को झटका
Previous Post

खेसारी यादव के गाने ने मचाया धमाल, वीडियो को मिले एक करोड़ व्यूज

Next Post

वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू मैच में तहलका, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड Washington Sundar breaks 87-year-old record

वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू मैच में तहलका, तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

इस राज्य में शिक्षक और कर्मचारी होंगे ऑनलाइन, इस समस्या से मिलेगी निजात

27/09/2021
Rahul Gandhi

‘महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के राहुल गांधी

13/10/2024
Economy

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

17/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version