• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्तेदारों से मिलकर गलत वरासत दर्ज करने में लेखपाल निलंबित

Writer D by Writer D
10/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जनता दर्शन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष एक अनोखा मामला सामने आया। शिकायतकर्ता महिला (मामी) ने अपनी भांजी (लेखपाल) पर सास से मिल कर संपत्ति हड़पने के इरादे से भू-अभिलेख में हेरफेर करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में आरोप को सही पाया गया। जांच के अधार पर मंगलवार को लेखपाल को निलंबित (Suspended) कर दिया गया।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सरिता देवी निवासी ग्राम सूर्यपुरा, तहसील सदर ने बताया कि उनके पति कपूर की मृत्यु 28 सितंबर 2022 को हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं। उनके गांव में तैनात लेखपाल ज्योति मल्ल उनके दिवंगत पति की भांजी हैं।

उन्होंने बताया कि पति की भू-संपत्ति से जुड़े वरासत अभिलेख में दोनों बेटियों की संरक्षिका के रूप में नाम दर्ज होना चाहिए था। लेकिन, लेखपाल ज्योति मल्ल ने संपत्ति हड़पने का इरादे से अपनी मामी सरिता देवी के स्थान पर वरासत में अपनी नानी यशोदा देवी का नाम अंकित करा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकरण की समुचित जांच कर इंद्राज (अभिलेख) को खारिज करने तथा नए अभिलेख में अपना नाम बतौर संरक्षिका दर्ज कराने की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम सदर सौरभ सिंह को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर ने जांच में आरोप को सही पाया। उन्होंने बताया कि कंप्यूटरीकृत अभिलेखों में मृतक कपूर पुत्र भगवान के स्थान पर सलोनी व अंजनी पुत्रीगण कपूर की संरक्षिका दादी यशोदा देवी का नाम बतौर वारिस दर्ज पाया गया। गलती को सुधाकर सही करा दिया गया।

उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा तैनाती के समय कार्यालय को यह अवगत नहीं कराया गया था कि सूर्यपुरा उनका ननिहाल है और यशोदा देवी उनकी सगी नानी है। इसके अतिरिक्त लेखपाल को अपने क्षेत्र में निवास किए जाने का भी प्रावधान है, किंतु जांच में यह तथ्य सामने आया कि वह देवरिया शहर में निवास करती हैं। उक्त मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल ज्योति मल्ल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन (Suspended) की अवधि में आईजीआरएस कार्यालय तहसील देवरिया सदर से संबद्ध रहेंगी।

Tags: crime newsDeoria News
Previous Post

नपुंसक कहने पर पति ने दिया तीन तलाक, पान में खिलाया जहर

Next Post

कुत्ते को मारने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Swadeshi Fair
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे स्वदेशी मेलों का औपचारिक शुभारंभ

09/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनसुविधा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल: एके शर्मा

09/10/2025
CM Yogi participated in the 36th Regional Sports Festival
Main Slider

खेलों से आत्मनिर्भर और सशक्त होगा नया उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री

09/10/2025
Lalji Prasad Nirmal
उत्तर प्रदेश

सपा का यह चरित्र पूरी तरह दलित विरोधीः डॉ लालजी प्रसाद निर्मल

09/10/2025
Under-construction railway overbridge collapses in Tundla
उत्तर प्रदेश

टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

09/10/2025
Next Post
FIR

कुत्ते को मारने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Kesari Jalebi

मीठा खाने को कर रहा है दिल, तो ये टेस्टी डिश करेगी आपकी विश पूरी

13/02/2025
cm yogi

प्रबंधकीय कार्यों की जिम्मेदारी MBA डिग्री धारी युवाओं को दी जाए : योगी

05/06/2021
cm yogi

अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाना प्राथमिकता : सीएम योगी

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version