• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठा खाने को कर रहा है दिल, तो ये टेस्टी डिश करेगी आपकी विश पूरी

Writer D by Writer D
13/02/2025
in Categorized
0
Kesari Jalebi

Kesari Jalebi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश का मौसम हो या त्योहारों पर करवाना हो मुंह मीठा, जलेबी का रसीला स्वाद हर मौके के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप भी अपनी शुगर क्रेविंग को कुछ टेस्टी खाकर शांत करना चाहते हैं तो ट्राई कर सकते हैं केसरी जलेबी v की ये आसान रेसिपी। इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह टेस्टी होने के साथ बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। हालांकि जलेबी अगर खाने में क्रिस्पी ना हो तो पूरा स्वाद बिगाड़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर पर ही हलवाई स्टाइल क्रिस्पी जलेबी (Kesari Jalebi) कैसे बनाई जा सकती है।

केसरी जलेबी (Kesari Jalebi) बनाने के लिए सामग्री-

-1/2 कप मैदा

-1/4 कप दही

-जलेबी तलने के लिए तेल या घी

-छेद वाला कपड़ा

-1 कप चीनी

-1 कप पानी

-1/2 छोटा चम्मच केसर

केसरी जलेबी (Kesari Jalebi) बनाने का तरीका-

केसरी जलेबी (Kesari Jalebi) बनाने के लिए सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर उसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अगर आपको लगता है बैटर कुछ ज्यादा ही गाढ़ा हो गया है तो आप उसे पतला करने के लिए उसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। अब इस बैटर को करीब छह से सात घंटे के लिए खमीर उठने को रख दें। जब जलेबी का बैटर फूल जाए तो उसके लिए चाशनी तैयार कर लें।

चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी, चीनी और केसर डालकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं। जब चाशनी तार छोड़ने लगे, तो उसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें। अब एक गहरा पैन लेकर उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद पहले से तैयार किया हुआ बैटर छेद वाले कपड़े में रख दें।

ध्यान रखें, कपड़े का छेद जितना छोटा होगा, जलेबी उतनी ही पतली बनेगी। अब कपड़े से बैटर को गर्म तेल में डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से पकाएं।

जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो उन्हें निकालकर चाशनी में करीब एक मिनट तक भिगा रहने दें। आपकी टेस्टी केसरी जलेबी (Kesari Jalebi) बनकर तैयार हैं।

Tags: kesar jalebi recipeKesari Jalebi recipesugar carvingsweet dish
Previous Post

इस दिन होगा राहु का कुंभ गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

Next Post

रस्सी जैसे बाल बनेंगे घने, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
Thin Hair

रस्सी जैसे बाल बनेंगे घने, ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

नारदा स्टिंग मामले में ममता के मंत्रियों को मिली हाईकोर्ट से राहत

28/05/2021
Jitendra Mishra

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया Smog shadow in Delhi-NCR

उत्तर भारत मे गिरा पारा, वातावरण में छाई स्मॉग की लेयर

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version