• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के दर्शन से जीवन धन्य हुआ : वेंकैया नायडू

Writer D by Writer D
15/04/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रामलला (Ramlala) का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद उप राष्ट्रपति का काफिला सीधे सरयू तट पहुंचा, जहां उन्होंने मां सरयू की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।

उप राष्ट्रपति नायडू के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति नायडू ने रामलला के दर्शन के बाद विजिटर बुक में लिखा, रामलला के दर्शन से मेरा जीवन धन्य हो गया। प्रभु राम हमारी संस्कृति, हमारे मूल्यों और हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं।

उपराष्ट्रपति ने पत्नी संग किये रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति

भगवान राम का जीवन सदा से भारतीयों को प्रेरणा देता है, उन्हें सन्मार्ग दिखाता रहा है। भगवान राम के भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण है। मुझे विश्वास है कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को हमारी महान सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराता रहेगा।

उप राष्ट्रपति ने रामलला मंदिर परिसर में चल रहे भव्य निर्माण कार्य और मंदिर स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के प्रमुख न्यासी डॉ. विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, महंत दिनेन्द्र दास, डॉ अनिल मिश्र समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण से जुड़े अभियंताओं, कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाया।

इसके पहले, प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उप राष्ट्रपति नायडू का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता समेत कई प्रमुख लोगों ने स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी ऊषा नायडू एवं परिवार के अन्य सदस्य भी रहे। अयोध्या के करीब पांच घंटे के प्रवास के बाद उप राष्ट्रपति काशी के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए।

Tags: ayodhya newsRamlalaup newsVenkaiah Naidu
Previous Post

आतंकियों ने फिर बनाया सरपंच को निशाना, गोली मारकर की हत्या

Next Post

नगर को अच्छे से श्रेष्ठ की ओर ले जाने के लिए व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Next Post

नगर को अच्छे से श्रेष्ठ की ओर ले जाने के लिए व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

farmer leader hanan mulla

आज की बैठक स्थगित, सरकार के प्रस्ताव के बाद होगा फैसला : हनन मुल्ला

09/12/2020

सुरक्षा कवच मिलने से खत्म हो रहा कोरोना का खौफ : मुख्यमंत्री योगी

22/10/2021
Strike

बिजली कर्मचारियों की 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version