• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति ने पत्नी संग किये रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति

Writer D by Writer D
15/04/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या/लखनऊ। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या में पत्नी ऊषा नायडू के साथ रामलला (Ramlala) मंदिर में दर्शन पूजन किया।

वह लखनऊ से विशेष रेलगाड़ी से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय दिन में 11 बजे पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की।

अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर रामलला की पूजा-अर्चना करते उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु एवं उनकी धर्म पत्नी, श्रीमती उषा नायडु। #RamMandir #Ayodhya pic.twitter.com/92p0zjDzi8

— Vice President of India (@VPSecretariat) April 15, 2022

अयोध्या जंक्शन से वह हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर गये, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद उपराष्ट्रपति नायडू ने श्रीरामजन्मभूमि स्थल भी गये जहां भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि न्यास की ओर से आयोजित संक्षिप्त स्वागत समारोह में उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारियों की प्रस्तुतिकरण भी देखी।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ट्विटर पर एक वीडियोे भी साझा किया जिसमें नायडू राम मंदिर निर्माण की प्रस्तुतिकरण का अलोकन कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “राम जन्मभूमि स्थल पर बन रहे भव्य मंदिर के ‘थ्री डी मॉडल’ पर बनी एनिमेशन फिल्म देखते हुए भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एवं उनकी धर्मपत्नी।”

Image

शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी कार्यकारिणियों को किया भंग

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति नायडू कल देर शाम लखनऊ पहुंचे थे। यहां स्थित अमौसी हवाईअड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने प्रदेश आगमन पर उनका स्वागत किया।

Image

शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे उपराष्ट्रपति नायडू विशेष ‘प्रेसिडेंशियल ट्रेन’ से अयोध्या के लिये रवाना हुये थे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर उन्हें विदा किया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति ने रेल महकमे की एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला

अयोध्या से उनका अगला पड़ाव प्राचीन नगरी वाराणसी है। वह रेलगाड़ी से ही आज अयोध्या से वाराणसी के लिये रवाना हो जायेंगे, जहां शाम को वह गंगा आरती में शिरकत करेंगे। वाराणसी में ही रात्रिविश्राम के बाद शनिवार को वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

Tags: ayodhya newsup newsVenkaiah Naidu
Previous Post

शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी कार्यकारिणियों को किया भंग

Next Post

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, दिए ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Gyanvapi

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, दिए ये आदेश

यह भी पढ़ें

देख पाएंगे ये 5 ग्रह

जानिए कब तक आसमान में बिना किसी टेलिस्कोप की मदद से देख पाएंगे ये 5 ग्रह

19/07/2020
Kangana compared her career to Shahrukh Khan on the 15th anniversary in Bollywood

बॉलीवुड में 15वीं सालगिरह पर कंगना ने अपने करियर की तुलना शाहरुख़ ख़ान से की

28/04/2021
Sugar

चीनी एक जहर है जो अनेक रोगों का कारण है, जानिये कैसे…

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version