• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 50 हजार जुर्माना

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय कोर्ट नं0 1 अरविंद कुमार यादव ने मंगलवार को हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास एवं पचास हजार रूपये जुर्माने की सजा से दण्डित किया। जुर्माना अदा न करने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला थाना जसराना से जुड़ हुआ है। भवरपाल सिंह घिरोर चौराहा जसराना से अपने गांव नगला रामा जा रहा था तभी रास्ते में उसे एक मोटरसाइकिल पड़ी दिखी पास में ही खेत में एक शव पड़ा था जिसके सीने पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान प्रार्थी विशेष कुमार की ओर से थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने कहा कि उसका भाई ओमकार उर्फ दीपक पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला सागर एका व उपेन्द्र उर्फ करू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पैंढत एका दोनों साथ मिलकर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। दोनों में दोस्ती थी।

उसका भाई ओमकार उर्फ दीपक का कुछ लेनदेन उपेंद्र उर्फ करू पर था। दोनों दीपावली के त्यौहार पर घर आए थे। 4 नवंबर 2016 को उपेंद्र उसके घर आया था तभी उसके भाई ओमकार उर्फ दीपक ने उससे पैसे मांगे। इसके बाद शाम को उपेन्द्र उसके भाई ओमकार उर्फ दीपक को मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। इसके बाद उसके भाई ओमकार उर्फ दीपक का कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन चौकी से सूचना आई तो ओमकार के परिजन व अन्य लोग वहां गए और शव की पहचान ओमकार उर्फ दीपक के रूप में की गई। उसे विश्वास हो गया कि लेनदेन को लेकर उपेंद्र ने उसके भाई ओमकार की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने विवेचना उपरान्त आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय कोर्ट नं0 1 अरविंद कुमार यादव के न्यायालय में विचारण एवं निस्तारण हेतु भेजा गया। न्यायालय ने अभियुक्त पर आरोप लगाया। अभियुक्त ने आरोप से इन्कार करते हुए सत्र परीक्षण की माॅग की। अभियोजन पक्ष की ओर से तमाम गवाहों ने गवाही दी। शासन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कमल सिंह ने केस को साबित करने के लिए उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की तमाम नजीर न्यायालय के समक्ष पेश की।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार यादव नेे दोनों पक्षों के तर्क सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य का गहनता से अध्यन करने के बाद आरोपी उपेन्द्र उर्फ करू को दोषी पाते हुए खुले न्यायालय में सजा सुनाई है।

Tags: crime newsfirojabad newslife imprisonment
Previous Post

ट्रांसजेंडर को लड़की बनकर रहना पड़ा भारी, प्रेमी ने गला काटकर की हत्या

Next Post

महिलाओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post
arrested

महिलाओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर के रेट

14/05/2021
akhilesh yadav

किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं : अखिलेश

05/09/2021
KBC 12

शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट से पूछा सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सवाल

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version