• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा लाइन सफारी में शेरनी जेनीफर व गौरी ने जीती कोरोना से जंग

Writer D by Writer D
31/05/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
Etawah Lion Safari

Etawah Lion Safari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा लाइन सफारी की कोरोना संक्रमित शेरनी जेनीफर और गौरी ने कोरोना से जंग जीत ली है ।

इनमे मे से गौरी शेरनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में बने पार्क के लिए भेजा जाना प्रस्तावित है, लेकिन कोरोना संक्रमित होने पर डाक्टर गौरी और जेनीफर को बचाने में जी जान से जुट गये । देश भर के नामी विशेषज्ञो की निगरानी में चल रहे इलाज के बीच दोनो शेरनियो कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुकी है लेकिन अभी पूरी तरह से स्वस्थ होने में समय लगेगा ।

सफारी के निदेशक के.के.सिंह ने आज यहाॅ यह जानकारी देते हुए बताया कि छह मई को दोनो शेरनियो के इलाज के लिए देश भर के नामी विशेषज्ञो की मदद ली गई । नतीजे के तौर पर देखा गया है विशेषज्ञ डाक्टरो की निगरानी में इलाज से फायदा हुआ है । दोनो शेरनियाॅ अब खाने भी लगी है, लेकिन अभी मूल भोजन की ओर नहीं लौटी है ।

प्रदेश में उपलब्ध डाक्टारो ने ही दोनो शेरनियो का इलाज किया है। लाइन सफारी में तैनात रहे डा. गौरव श्रीवास्तव को भी यहाॅ पर बुलाया गया था । उन्होंने बताया कि इसके अलावा वीडियो कांफ्रेस के जरिये भी विशेषज्ञ डाक्टरो से इलाज के बाबत राय ली।

उप्र में निर्धारित 30 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को पूरा करने के दिशा-निर्देश : तिवारी

इससे पहले कभी भी कोविड जैसा संक्रमण जानवरो में नहीं था । दूसरा हैदराबाद में कोरोना संक्रमित पाये गये शेर शेरनियो ने खाना नहीं छोडा था लेकिन इटावा में दोनो शेरनियो ने खाना छोड दिया था, इसलिए इलाज में मुश्किल तो आ ही रही थी दूसरी खतरे का भी एहसास हो रहा था ,लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरो ने दोनो शेरनियो के जीवन को बचा लिया है ।

कोरोना की चपेट में आईं शेरनी गौरी और जेनिफर की हालत में सुधार हो रहा है । दोनों ने सूप के साथ ही 100 ग्राम से एक किलोग्राम के बीच मीट खाना भी शुरू कर दिया है । दोनों की चहलकदमी भी बढ़ गई है । बीमार शेरनियों की हालत में सुधार देख सफारी पार्क प्रशासन ने राहत महसूस की है।

श्री सिंह ने बताया कि दोनों शेरनियों के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है । सफारी पार्क के 18 शेर व शेरनियों में दो शेरनियां गौरी और जेनिफर करीब 20 दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। इसके बाद से दोनों बीमार शेरनियां सफारी पार्क के भीतर अस्पताल में भर्ती हैं। देश व प्रदेश के पशु चिकित्सकों की देखरेख से चल रहे इन शेरनियों के इलाज से दोनों में काफी सुधार है। गौरी व जेनिफर की पैथोलाजिकल रिपोर्ट पहले से बेहतर आई है। उन्होंने बताया कि दोनों शेरनियों ने सूप के साथ ही सौ से एक किलोग्राम मात्रा के बीच मीट खाना शुरू कर दिया है। दोनों के शरीर की फुर्ती भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इन दोनों शेरनियों से ही कुनबा बढ़ाने की सबसे ज्यादा संभावना है। इसलिए इन शेरनियों की सेहत पर पल-पल नजर रखी जा रही है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक सहित दस घायल

गौरतलब है कि हैदराबाद जू में आठ शेरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इटावा लायन सफारी की शेरनी जेनिफर और गौरी कोरोना संक्रमित मिली थी। इनके संक्रमित होने के पीछे सफारी कर्मी के कोरोना पाजीविट होना माना गया । असल मे सफारी के डा.सर्वेश राॅय समेत कईयो कर्मचारियों को कोरोना हुआ था । जिसके बाद यही लग रहा है कि बिना किसी जांच के उन्हीं में से कोई पाजिटिव कर्मचारी शेरों के बाड़े के आसपास गया होगा। जिस कारण यह बीमारी शेरों तक पहुंच गई।

इटावा लायन सफारी का निर्माण समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके निर्माण किया गया था । यहां शेर गुजरात से लाए गए लेकिन पार्क में फैली कैनाइन डिस्टेम्पर नाम की बीमारी से 12 शेरों की मौत हो गई थी। इससे इटावा लाॅयन सफारी पार्क को काफी बड़ा झटका लगा था ।

बताते चले कि इसी माह 27 फरवरी को लायन सफारी से शेरनी मरियम और शेर पटौदी को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर मे बनाये गये अशफाक उल्ला प्राणी को भेजा गया है ।

Tags: Etawah Line Safari
Previous Post

उप्र में निर्धारित 30 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को पूरा करने के दिशा-निर्देश : तिवारी

Next Post

सड़क दुर्घटना में BJP नेता सहित तीन की मौत, चालक की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

विभाग की खबरें मुझे टीवी चैनलों से मिल रही हैं… ऊर्जा मंत्री ने चेयरमैन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

11/06/2026
Nail Extensions
Main Slider

खुद ही करें नेल एक्सटेंशन, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

11/06/2026
Pitra Dosha
Main Slider

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये काम, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

11/06/2026
Yogini Ekadashi
Main Slider

गुरुवार के दिन न करें इसका सेवन, वरना भगवान विष्णु हो जाएंगे कुपित

11/06/2026
Neem Karoli
Main Slider

कैंची धाम स्थापना दिवस और बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग

11/06/2026
Next Post

सड़क दुर्घटना में BJP नेता सहित तीन की मौत, चालक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में कोरोना धड़ाम से गिरा, 24 घंटे में मिले 4800 नए केस

23/05/2021
keshav maurya

प. दीन दयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत 42 चालू कार्यों हेतु रू 11 करोड़ 39 लाख 52 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

18/10/2021
Murder

बकाया किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या, शव को काटकर सूटकेस में छिपाया

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version