• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बकाया किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या, शव को काटकर सूटकेस में छिपाया

Writer D by Writer D
18/12/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित ऑरा चिमेरा (Aura Chimera) सोसाइटी में फ्लैट का बकाया किराया वसूलने गई मकान मालकिन की किरायेदार दंपति ने गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े किए, फिर उन्हें सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है, जो अपने पति उमेश शर्मा के साथ राजनगर एक्सटेंशन में रहती थीं। पुलिस के अनुसार दीपशिखा शर्मा अपने दूसरे फ्लैट पर पिछले 6 महीने से बकाया किराया लेने गई थीं, जहां अजय गुप्ता और उनकी पत्नी आकृति गुप्ता किराए पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने महिला की हत्या (Murder) कर दी।

जब देर रात तक दीपशिखा शर्मा घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें वह शाम के समय किरायेदारों के फ्लैट की ओर जाती दिखाई दीं, लेकिन वापस लौटते हुए नजर नहीं आईं। इसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।

परिजनों ने सोसाइटी के लोगों के साथ मिलकर किरायेदारों के फ्लैट पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी दंपति मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के फ्लैट्स के लोग भी बाहर आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फ्लैट से बरामद हुआ शव

सूचना मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान फ्लैट के अंदर एक लाल रंग के बैग से दीपशिखा शर्मा का शव बरामद किया गया, जिसे टुकड़ों में काटकर छिपाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी उपासना ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 11:15 बजे थाना नंदग्राम पर हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि दीपशिखा शर्मा किराया लेने गई थीं और संदिग्ध हालात में उनकी हत्या कर दी गई। किरायेदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: crime newsGaziabad Newsmurder
Previous Post

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

Next Post

कैंची धाम मार्ग पर खाई में गिर गई स्कॉर्पियो कार, 2 महिला सहित 3 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.
उत्तर प्रदेश

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
Protest by Jayaprakash Narayan's students
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

17/08/2026
Fire at Tarapith hotel
क्राइम

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

17/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
Scorpio car fell into a ditch on Kainchi Dham road

कैंची धाम मार्ग पर खाई में गिर गई स्कॉर्पियो कार, 2 महिला सहित 3 की मौत

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed

अतीक को फिर यूपी लाने अहमदाबाद पहुंची पुलिस

11/04/2023
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

दुनियाभर में 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड लीक, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

07/07/2025
Fire

बुरी तरह झुलसी रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, सीओ-एसओ निलंबित

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version