• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी युगल की भाइयों ने धारदार हथियार से की हत्या

Writer D by Writer D
10/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के रमाला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की घटना से जिले में हड़कंप मच गयी है। युवती के भाइयों ने प्रेमी युगल की तेज धारदार हथियारों से हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। युवती का शव असारा तथा युवक का शव छपरौली के लूम्ब गांव के जंगल से बरामद किया गया है। दोनों की हत्या करने के बाद युवती के एक भाई ने थाने जाकर खुद सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

दरअसल यह पूरा मामला रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव का है। गांव के ही रहने वाले आरिफ (30) का काफी समय से गांव की विवाहिता महजबीन (27) के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग 20 दिन से दोनों फरार चल रहे थे। दोनों की तलाश परिजन और पुलिस भी कर रही थी। आरिफ गांव-गांव में फेरी पर कॉस्मेटिक का सामान बेचने का काम करता था। आरिफ की तीन लड़कियां हैं जबकि महजबीन को भी तीन बच्चे हैं।

दोनों को कल रात मेरठ में देखे जाने की सूचना मिली। युवती पक्ष के लोग मौके पर गए और दोनों को पकड़कर गांव ले आए। रात में युवती के भाइयों ने दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में तेज धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हत्यारे भाइयों ने आरिफ का शव छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव में तथा महजबीन का शव असारा गांव के जंगल में फेंक दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर पर रमाला पुलिस गांव पहुंची और युवती का शव बरामद करने के बाद युवक के शव की भी तलाश में जुट गई। कुछ ही देर बाद थाना छपरौली पुलिस ने आरिफ का शव भी लूंब गांव के जंगल से बरामद कर लिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला के एक भाई ने थाना रमाला पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Tags: baghpat news
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025 : ODOP प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

20/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
Notorious criminal Balram Thakur killed in encounter
Main Slider

अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

20/09/2025
Next Post
Train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

यह भी पढ़ें

Narendra Modi

72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी बधाई

17/09/2022
pm modi

प्रधानमंत्री ने की बाबा केदार की पूजा-अर्चना, पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों से की मुलाकात

21/10/2022

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version