• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया से जुड़े लखनऊ के दो मैनेजमेंट साजिशकर्ता गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोशल मीडिया मैनेजमेंट इन दिनों देश और दुनिया में बड़ा कारोबार का रुप ले चुका है। इस बढ़ते व्यापार व बाजार को लेकर प्रतिस्पर्धा की होड़ भी देखने को मिल रही है। इसकी नजीर रविवार को उस वक्त सामने आई जब लखनऊ के दो मैनेजमेंट कारोबार से जुड़े साजिशकर्ताओं को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने कारोबार से जुड़े एक प्रतिद्वदी को नुकसान पहुंचाने व छवि खराब करने की साजिश के तहत आडियो एडिटिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि कल्याणपुर इलाके में रहने वाले अतुल कुशवाहा सोशल मीडिया मैनेजमेंट से जुड़ा कारोबार करते है। उन्होंने एक हफ्ते पूर्व उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका एक गलत आडियो वायरल हुआ है। यह गहरी साजिश के तहत किया गया है जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लिया गया और आईटी सेल के द्वारा आडियो वायरल करने वाले साजिशकर्ताओ की धरपकड़ के लिए एक टीम को लगाया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच में आडियो के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। पुष्टि के आधार पर षड़यंत्र रचने वालों की जांच में जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने लखनऊ के मानक नगर में रहने वाले हिमांशु सैनी व उसके साथी कैंट लखनऊ निवासी आशीष पांडेय को दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि हिमांशु ने अतुल का सोशल मीडिया मैनेजमेंट के कारोबार को प्रभावित करने के लिए साजिश रची। साजिश के तहत उसने साथी आशीष के साथ एक आडियो में एडिटिंग कर उसे वायरल कर दिया, ताकि अतुल की छवि खराब हो और कारोबार भी पटरी से उतर जाए।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद लैपटॉप में आडियो से छेड़छाड़ कर ​एडिट के सबूत मिले हैं। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य लोगों के भी जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

अनियंत्रित डंपर से बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
accident

अनियंत्रित डंपर से बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

पुलिस टीम पर हमला

शराब बनाने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला समेत चार गिरफ्तार

16/11/2020
IPL

जुआ खेलने के दौरान मारपीट में एक की मौत

18/04/2022

सपा के पाप धुल जाते अगर मुलायम-अखिलेश बाबूजी के अंतिम दर्शन कर लेते : BJP

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version