• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवाब मलिक का एक और धमाका, बताया क्रूज पर शामिल ‘दाढ़ी वाले’ का नाम

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Nawab Malik

Nawab Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्रूज ड्रग्स केस मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने नया आरोप लगाया है। नवाब मलिक ने पहले क्रूज पर जिस दाढ़ीवाले शख्स के होने का दावा किया था, अब उसका नाम बता दिया है। नवाब मलिक का कहना है कि उस दाढ़ीवाले शख्स का नाम काशिफ खान है। नवाब ने यह भी दावा किया कि वह फैशन टीवी का इंडिया हेड है, जो कि क्रूज पर इवेंट ऑर्गेनाइज कराता था। नवाब मलिक ने कहा कि काशिफ सेक्स रैकेट चलाता है।

वह देशभर में फैशन शोज कराता है, जिसमें धड़ल्ले से ड्रग्स बेची, इस्तेमाल की जाती है। वह बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलाने का काम करता है। क्रूज पर उस दिन एक पार्टी काशिफ खान ने भी दी थी। उसने सोशल मीडिया पर लोगों को इनवाइट किया था।

मलिक ने आगे दावा किया कि उन्होंने काशिफ खान के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो निकाला है, जिसमें शाम 6 बजकर 23 मिनट पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रूज पर दिख रहा है। मैंने समीर वानखेड़े से पूछा था कि उन्होंने उस दाढ़ीवाले से पूछताछ क्यों नहीं की, इसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। यह दाढ़ीवाला फैशन के नाम पर देश में ड्रग्स, पोर्नोग्राफी का धंधा करता है। सेक्स रैकेट चलाता है। समीर वानखेड़े के उनसे अच्छे संबंध हैं।

नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े काशिफ खान को लंबे समय से बचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई एनसीबी अधिकारियों ने मुझे बताया कि वह काशिफ खान पर कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन समीर वानखेड़े उन्हें रोक देते हैं और कार्रवाई से मना करते हैं।

बिहार हादसाः मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 4 की मौत

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर भी हमला बोला। वह बोले कि अब ड्रग्स केस में लोगों को पकड़ने वाले बचाव का रास्ता ढूंढ रहे हैं। पकड़वाने वाले जेल की सलाखों के पीछे हैं।

मलिक ने कहा, ‘वानखेड़े ने पहले लोगों को कहा कि उनके परिवार को, मृत मां को मामले में घसीटा जा रहा है। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया। मैंने बर्थ सर्टिफिकेट दिखाया था जिसमें उनके पिता के नाम के साथ दाऊद लिखा हुआ था।’ मलिक ने आरोप लगाया कि NCB ने फर्जी तरीके से इस मामले में एक नाइजीरिया के शख्स को पकड़ा है।

ट्विटर पर समीर वानखेड़े और उनकी पहली पत्नी के निकाह की तस्वीरें साझा करने के बाद आरोप में घिरे नवाब मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने बिना इजाजत कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि मेरे पास रात दो बजे ये तस्वीरें आई थीं। तस्वीर भेजने वाली महिला ने ही मुझसे कहा था कि वह इन्हें सार्वजनिक करें। मलिक ने कहा कि उन्होंने उनकी वर्तमान पत्नी क्रांति रेडकर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

बदल गया Facebook का नाम, सोशल मीडिया पर अब इस नाम से जाना जाएगा

नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने दोबारा एनसीबी डीजी को पत्र लिखा है। अपील की है कि 26 मामलों को बंद न किया जाए। उनकी जांच हो और जो बेगुनाह हैं उन्हें न्याय मिले। उन्होंने कहा कि मुंबई की जेलों में 100 से ज्यादा बेगुनाह बंद हैं। इन्हें झूठे आरोपों में फंसाने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।

Tags: aryan drug casecruise drug caseMaharashtra NewsMumbai Newsnawab malikncbsameer wankhede
Previous Post

बिहार हादसाः मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 4 की मौत

Next Post

इटली-ब्रिटेन के दौरे पर PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

इटली-ब्रिटेन के दौरे पर PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

ranbir- alia bhatt

आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर के रिलेशन पर बहन का आया ये रिएक्शन

18/08/2020

सुशांत सिंह के कुक ने दिया बयान, बोले- एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते

02/08/2020
Chaitra Purnima

कब है पौष पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version