• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि : बाबा विश्वनाथ को लगी हल्दी, भोलेनाथ का राजसी दुल्हा स्वरूप देख श्रद्धालु निहाल

Writer D by Writer D
27/02/2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व पर शिव-पार्वती विवाह के उत्सव का क्रम रविवार से धर्म नगरी काशी में शुरू हो गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Baba Vishwanath) के महंत डॉ कुलपति तिवारी के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर बाबा के रजत विग्रह का प्रतीक आगमन हुआ। संध्या बेला में भगवान शिव को हल्दी लगाई गई। बाबा को ठंडई, पान और मेवे का भोग लगाया गया।

इसके पूर्व बसंत पंचमी पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ की प्रतिमा तिलकोत्सव हुआ था। हल्दी की रस्म के लिए गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पहुंची। सायंकाल बाबा का संजीव रत्न मिश्र ने विशेष राजसी-स्वरूप में श्रृंगार कर आरती व भोग लगाया। इस दौरान एक तरफ मंगल गीतों का गान हो रहा था तो दूसरी तरफ बाबा को हल्दी लगाई जा रही थी।

महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

बाबा के तेल-हल्दी की रस्म महंत डॉ कुलपति तिवारी के सानिध्य में हुई। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना पर आधारित गीत गाए गए।

महिलाओं ने ‘पहिरे ला मुंडन क माला मगर दुल्हा लजाला…’, ‘दुल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना…’, ‘शिव दुल्हा के माथे पर सोहे चनरमा…’, ‘अड़भंगी क चोला उतार शिव दुल्हा बना जिम्मेदार’, और ‘भोले के हरदी लगावा देहिया सुंदर बनावा सखी…’ आदि हल्दी के पारंपरिक शिवगीत गाये। मंगल गीतों में यह चर्चा भी की गई कि विवाह के लिए तैयारियां कैसे की जा रही हैं। नंदी, सृंगी, भृंगी आदि गण नाच नाच कर सारा काम कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर पड़ रहा पंचक का साया, इन कामों को करने से बचे

शिव का सेहरा और पार्वती की मौरी कैसे तैयार की जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद नजर उतारने के लिए ‘साठी क चाऊर चूमिय चूमिय..’ गीत गाकर महिलाओं ने भगवान शिव की रजत मूर्ति को चावल से चूमा।

शिवांजलि के अंतर्गत पुनीत पागल, सजय दूबे, प्रियंका पांडेय और रीता शर्मा ने शिव भजनों की जानदार प्रस्तुति दी

Tags: mahashivratriMahashivratri 2022mahashivratri newsvaranasi news
Previous Post

अतीक अहमद के इलाके में बम धमाका, साइकिल सवार की मौत

Next Post

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
swatantra dev

यूपी वालों के एक-एक वोट से दुनिया में भारत का कद बढे़गा : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

UP Police

रेप के आरोपी को पकड़ने मप्र गई ललितपुर पुलिस पर कुल्हाड़ी से किया वार

20/10/2022
Pimples

चेहरे के दाग-धब्बों से निजात दिलाएंगे ये नुस्खें, बढ़ जाएगी खूबसूरती

09/03/2025
Love Jihad

जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के लिये अपहरण हुई युवती दिल्ली से बरामद

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version