• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशील मोदी बोले, बिहार के आर्थिक-सामाजिक विकास में शैवाल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sushil Modi

Sushil Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सेंटर फाॅर इकाॅनोमिक पाॅलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक, आद्री के सदस्य सचिव एवं सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री डाॅ. शैवाल गुप्ता के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में डॉ. गुप्ता महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

श्री मोदी ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में डाॅ. गुप्ता के निधन को बिहार की अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि प्रतिवर्ष आम बजट से पूर्व वित्त विभाग की ओर से प्रकाशित होने वाली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट डाॅ. गुप्ता और उनकी संस्था ‘आद्री’ के विशेषज्ञों द्वारा ही बिहार के विभिन्न आर्थिक एवं सामाजिक मानदंडों के गहन अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता था। उनकी संस्था आद्री की बिहार ही नहीं राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान है। अर्थ विशेषज्ञ और बुद्धिजीवी होने के नाते डाॅ. गुप्ता की भी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति थी।

झांकी के अव्वल आने से राज्य में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन: योगी

सांसद ने कहा कि डाॅ. गुप्ता की पहल पर ही वित्त आयोग को सर्वदलीय प्रतिवेदन देने की परम्परा शुरू हुई, जिसमें बिहार के विभिन्न मुद्दों को रेखांकित कर आयोग से धन की मांग की जाती थी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों चाहिए, इस पर भी डाॅ. गुप्ता ने एक प्रमाणिक दस्तावेज तैयार कर इस मांग को बल दिया था। इसके अलावा आईजीसी (इंटरनेशनल ग्रोथ सेंटर) की स्थापना कर डाॅ. गुप्ता राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार आयोजित करते रहे हैं। आर्थिक-सामाजिक मुद्दों पर उनकी टिप्पणी का विशेष महत्व होता था।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डॉ. गुप्ता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वे न सिर्फ अर्थशास्त्री थे बल्कि बिहार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, नीति आयोग और वित्त आयोग के लिए बिहार सरकार की ओर से रिपोर्ट बनाने में आद्री के सदस्य सचिव के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं संकट की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे।

सीएम योगी ने दिए वरासत अभियान कार्यवाही का मौके पर सत्यापन करने के निर्देश

पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने डॉ. गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह अर्थशास्त्र के बेहतरीन ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Tags: bihar newsbihar politics
Previous Post

कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का काम किया : स्वतंत्रदेव

Next Post

छोटे भाई के आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे, अब इस आंदोलन को सफल बनाकर ही दम लेंगे : नरेश टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
naresh - rakesh tikait

छोटे भाई के आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे, अब इस आंदोलन को सफल बनाकर ही दम लेंगे : नरेश टिकैत

यह भी पढ़ें

दिखाई दिया 33 फीट लंबी सूंड वाला ‘समुद्री शैतान’

03/12/2021
Nawab Malik

नवाब मलिक का एक और धमाका, बताया क्रूज पर शामिल ‘दाढ़ी वाले’ का नाम

29/10/2021
Vikram Bhatt Alia Bhatt Ranbir Kapoor

नेपोटिज्म पर विक्रम भट्ट ने किया आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का बचाव

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version