• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार की झलक, Tata Sierra को देगी टक्कर

Desk by Desk
26/12/2025
in Tech/Gadgets
0
टेस्टिंग के दौरान दिखी Mahindra Vision S की झलक, Tata Sierra को देगी टक्कर
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिंद्रा अपनी नई एनयू आईक्यू मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एसयूवी लाइन-अप को नए मॉडलों के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. इस साल की शुरुआत में पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडलों में से, महिंद्रा विजन एस अब प्रोडक्शन के सबसे करीब है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का रोड टेस्टिंग शुरू हो चुका है.स्कॉर्पियो के छोटे वेरिएंट के रूप में पेश की गई विजन एस (Mahindra Vision S ), नई टाटा सिएरा को सीधी टक्कर देगी.

Mahindra Vision S

महिंद्रा विजन एस कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए टेस्ट मॉडल में एक मजबूत और बॉक्सी आकार दिखाई देता है. इसमें सीधा फ्रंट, फ्लैट बोनट और एक दमदार लुक है. एसयूवी में गोल हेडलाइट्स और वर्टिकल ग्रिल हैं, जो इसे एक रफ एंड टफ लुक देते हैं. थार रॉक्स की तरह इसमें भी एलईडी डीआरएल (डिजिटल लाइट्स) हेडलाइट्स में इंटीग्रेट होने की उम्मीद है.नीचे ग्रिल पर एक रडार यूनिट दिखाई दे रही है, जो मॉडल में ADAS सुविधाओं की उपस्थिति का संकेत देती है.

रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन से लैस

विजन एस की सबसे खास विशेषताओं में से एक इसका उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस है. बड़े पहिए, हाई-प्रोफाइल टायर और लंबी-यात्रा वाले सस्पेंशन सेटअप से ये संभव हो पाता है. उम्मीद है कि महिंद्रा इसमें 5-लिंक रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन भी देगी.साइड से देखने पर, एसयूवी में उभरे हुए व्हील आर्च, सपाट डोर पैनल, फ्लश डोर हैंडल और एक सपाट छत मिलती है. बड़ा ग्लास एरिया और रियर क्वार्टर विंडो अंदर से अच्छी विजिबिलिटी देते हैं. पीछे का डिजाइन पूरी तरह से एसयूवी जैसा दिखता है।

डुअल-टोन स्टीयरिंग व्हील

पीछे की तरफ, महिंद्रा विजन एस (Mahindra Vision S ) में टेल लैंप और एक रियर विंडस्क्रीन मिलती है. बंपर का डिजाइन आसान दिखता है, जबकि टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसके स्पोर्टी और ऑफ-रोड लुक को और बढ़ाता है. कुल मिलाकर, रियर डिज़ाइन क्लासिक एसयूवी लुक को बरकरार रखता है.पहले सामने आई इंटीरियर की कुछ तस्वीरों से पता चलता है कि विजन एस में प्रीमियम और तकनीक से लैस केबिन होगा. एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक है. डैशबोर्ड में लगभग 2.3 इंच की दो स्क्रीन होंगी.इस एसयूवी में नया थ्री-स्पोक डुअल-टोन स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड डिजाइन भी दिया गया है. केबिन में सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रीमियम अनुभव और भी बढ़ जाता है.

Mahindra Vision S फीचर्स

महिंद्रा विजन एस (Mahindra Vision S) में कई फीचर्स देने की संभावना है. इनमें सीट हीटिंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड ड्राइव मोड्स और डिफरेंशियल लॉक सिस्टम शामिल हो सकते हैं. हाई वेरिएंट में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिल सकता है.महिंद्रा ने अभी तक विजन एस के आधिकारिक इंजन विकल्पों की जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि ये पहले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी. इनमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हो सकते हैं. हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वेरिएंट बाद में पेश किए जा सकते हैं.

Tags: Mahindra Vision S
Previous Post

Maruti और Hyundai की बढ़ सकती है टेंशन, आने वाली ये धांसू गाड़ियां

Next Post

आज बनाएं मिक्स वेज ग्रेवी, उंगलियां चाटने पर मजबूर

Desk

Desk

Related Posts

Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Next Post
mix veg gravy

आज बनाएं मिक्स वेज ग्रेवी, उंगलियां चाटने पर मजबूर

यह भी पढ़ें

umar khan

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

16/05/2022
murder

पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता की हत्या

05/12/2022
rape

किशोरी के साथ दुराचार का युवक पर लगाया आरोप

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version