• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर निकाले मार्केट जैसा देसी घी, फॉलो करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
09/02/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Desi Ghee

desi ghee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय खाने में घी (Desi Ghee) को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. पराठा, सब्जी, तड़का समेत कई चीजों में घी का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में आजकल हर चीज में मिलावट देखी जाती है. ऐसे में मिलावटी घी (Desi Ghee)  के सेवन से बचने के लिए लोग घर पर मलाई से घी निकालना पसंद करते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं, घर पर आसानी से दानेदार देसी घी (Desi Ghee) निकलने के टिप्स.

घी (Desi Ghee)  निकलाते वक्त याद रखें ये बातें

लंबे समय तक मलाई को न करें स्टोर: घी बनाने के लिए मलाई को हफ्ते भर स्टोर नहीं करना चाहिए क्योंकि लंबे समय तक फ्रिज में रखे रहने से मलाई के उपर सख्त परत जम जाती है. वहीं, कई बार इसमें अजीब सी महक भी आने लगती है. इससे घी की खुशबू खराब होने के साथ-साथ स्वाद भी बिगड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि मलाई को 2 हफ्ते तक स्टोर न करें.

बेहतरीन क्वालिटी की दही का करें चयन : देसी घी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है दही का चयन. हमेशा बेहतरीन क्वालिटी वाली दही का उपयोग करें. कोशिश करें कि घर की जमी फ्रेश दही का इस्तेमाल करें.

धीमी आंच पर पकाएं: जब आप घी बनाने के लिए मलाई को पकाएं तो आंच को धीमा रखें नहीं तो यह जलने लगेगी.

दानेदार घी बनाने के लिए मलाई में डालें सोडा: जब आप घी निकालें तो मलाई को पकाते वक्त उसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा डाल दें. ध्यान रहे कि सोडे को कम ही डालना है. इसको डालने से घी दानेदार बनता है.

मलाई से घी (Desi Ghee) निकालने का प्रोसेस:

घी निकालने के मलाई को फ्रिज से बाहर निकालकर रूम टेंपरेचर पर ले आएं. अब एक चम्मच दही को इस मलाई में डाल दें और थोड़ा सा फेंट लें. इसे फिर से ढककर एक घंटे के लिए रख दें. इसके बाद इसमें 1 कप गरम पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. 5-6 मिनट बाद छाछ और मक्खन अलग हो जाएंगे.

मक्खन को एक बाउल में डालकर लगातार फेंटते रहें. इसमें से निकला हुआ सारा पानी अलग निकाल लें, (इस पानी का इस्तेमाल आप कढ़ी बनाने में कर सकते हैं). फिर गरम कढ़ाही में मक्खन को डालें और लगातार चलाएं. थोड़ी देर में घी अलग निकल आएगा.

प्रेशर कुकर में यूं बनाए घी (Desi Ghee)

आपने कढ़ाई या भगोने में घी कई बार निकाला होगा लेकिन आज हम आपको कुकर से घी बनाने का तरीका बता रहे हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक कुकर में पानी डालना है अब इसमें मलाई को मिलाना है. पानी इतना होना चाहिए कि उसमें मलाई अच्छे से घुल जाए.

अब इसमें एक सीटी आने तक पकाएं. फिर गैस को बंद कर दें और प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं. पकते समय थोड़ा सा सोडा मिला दें. अब मलाई को चलाते रहना है. साथ में आपको उसमें कुछ पानी की बूंदों का छिड़काव भी करना है. जब आपको दिखे कि घी का रंग सुनहरा हो गया है तो गैस को बंद कर दें. कुकर में दानेदार घी बनकर तैयार है.

Tags: cooking hackscooking tipsDesi gheehomemade desi gheekitchen hackskitchen tips
Previous Post

मौत कब होगी, हाथ की ये रेखा देती है संकेत

Next Post

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये एक चीज, पाएं बेदाग चेहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

सर्दियों में डैंड्रफ में इन देसी नुस्खों से मिलेगी राहत

12/12/2025
ब्यूटी हैक्स
फैशन/शैली

सर्दियों में ऑयली स्किन से है परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स

12/12/2025
Body Odor
फैशन/शैली

शरीर के पसीने की बदबू दूर करेंगे के घरेलू उपाय

12/12/2025
Jaggery Chutney
खाना-खजाना

सर्दियों में खाएं ये स्पेशल चटनी, जानें बनाने की विधि

12/12/2025
Beautiful Face
फैशन/शैली

ठंड में इन तरीकों से करें त्वचा की देखभाल

12/12/2025
Next Post
Multani Mitti

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये एक चीज, पाएं बेदाग चेहरा

यह भी पढ़ें

Panchayat Election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आज से आचार संहिता लागू

21/06/2025
Kulbhushan Jadhav

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

20/04/2025

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में सरकार देगी जल्द निर्णय: सीएम पुष्कर

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version